एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार में कमजोरी हावी, सेंसेक्स 73200 तक फिसला, इंडिया VIX 16 महीने की ऊंचाई पर

Stock Market Opening: भारतीय बाजारों की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ ही हुई है और निफ्टी बाजार खुलते ही 22,200 के अहम लेवल के नीचे चला गया है.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ ही कारोबार की शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा गिरकर खुला है और आईटी, मिडकैप, स्मॉलकैप सभी में गिरावट देखी जा रही है. बैंक निफ्टी भी कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है. 

कैसी रही बाजार की ओपनिंग

बीएसई के सेंसेक्स में 286.85 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 73,225 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई है. एनएसई का निफ्टी 71.30 अंक या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 22,231 पर ओपन हुआ है.

बाजार खुलने के आधे घंटे बाद सेंसेक्स का हाल

सेंसेक्स में 199.20 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के बाद 73,312 पर ट्रेड देखा जा रहा है. निफ्टी में 22,185 तक का निचला स्तर इस समय देखा जा चुका था.

सेंसेक्स के शेयरों का अपडेट

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 20 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. टाटा स्टील 1.13 फीसदी चढ़ा है और एनटीपीसी 1.06 फीसदी ऊपर है. एसबीआई 0.81 फीसदी तेजी पर है तो पावरग्रिड और कोटक महिंद्रा बैंक भी मजबूती दिखा रहे हैं.

निफ्टी का लेटेस्ट अपडेट

निफ्टी के 50 में से 25 शेयरों में तेजी है और 25 शेयरों में गिरावट है. टॉप गेनर्स में बीपीसीएल 2.12 फीसदी ऊपर है और कोल इंडिया 1.90 फीसदी चढ़ा है. एनटीपीसी, अडानी एंटरप्राइजेज और ओएनजीसी के शेयर भी उछाल पर कारोबार कर रहे हैं. गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज 3.74 फीसदी और एचयूएल 1.42 फीसदी नीचे हैं. एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरो में भी गिरावट है.

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन

बीएसई का मार्केट कैप 399.75 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. इस तरह इसमें काफी गिरावट आ चुकी है क्योंकि ये तेजी के सिलसिले के दौरान 410 लाख करोड़ तक का आंकड़ा भी पार कर चुका था. आज बीएसई पर 3135 शेयरों में ट्रेड हो रहा है जिसमें से 1939 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. 1094 शेयरों में तेजी है और 102 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Aadhar Housing Finance IPO: आधार हाउसिंग फाइनेंस का आईपीओ आज से खुला, इश्यू आने से पहले ही कंपनी ने की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget