एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स 53,000 के पार निकला, निफ्टी 15800 के करीब

Stock Market Opening: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की चाल तेज नजर आ रही है और बाजार लाल निशान में खुलने के तुरंत बाद हरे निशान में लौट आया. सेंसेक्स ने शुरुआत में ही 53,000 का लेवल पार कर लिया है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार आज गिरावट पर खुलने के तुरंत बाद तेजी दिखाने लगा और सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में ही 53,000 का लेवल पार कर लिया था. निफ्टी भी बढ़त के साथ दिख रहा है. आज बैंकिंग शेयरों की तेजी के दम पर भारतीय शेयर बाजार में उछाल देखा जा रहा है. 

कैसे खुला बाजार
आज के कारोबार की ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 56.26 अंक की गिरावट के साथ 52851.67 के लेवल पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ 15710 के लेवल पर खुला है. हालांकि बाजार खुलते ही तुरंत हरे निशान में लौट आया और सेंसेक्स 53,000 के ऊपर चला गया. निफ्टी 15777 के लेवल पर दिखाई दे रहा था. 

ओपनिंग मिनटों में कैसा है हाल
आज के कारोबार में ओपनिंग मिनट में ही सेंसेक्स 120.74 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 53,028.67 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 25.15 अंक यानी 0.16 फीसदी की तेजी के साथ 15,777.20 पर ट्रेड कर रहा है. 

निफ्टी की कैसी है रफ्तार
आज निफ्टी में 22 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 28 शेयर गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. बैंक निफ्टी की बात की जाए तो ये 140.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की तेजी के साथ 33,680.20 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. आज बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर तेजी के हरे निशान में बने हुए हैं. 

कई सेक्टर्स फिसलकर गिरे
आज ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. 1.62 फीसदी की गिरावट मेटल शेयरों में और 0.75 फीसदी की गिरावट आईटी शेयरों में देखी जा रही है. चढ़ने वाले सेक्टर्स देखें तो 0.80 फीसदी की उछाल एफएमसीजी शेयरों में देखी जा रही है.

चढ़ने वाले शेयर्स
आज के चढ़ने वाले शेयरों को देखें तो इंडसइंड बैंक 3.10 फीसदी, आईटीसी 1.21 फीसदी उछलकर कारोबार कर रहे हैं. अपोलो हॉस्पिटल्स और आईसीआईसीआई बैंक 1.01 फीसदी की तेजी पर बने हुए हैं. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज में 0.84 फीसदी की उछाल है. 

गिरने वाले शेयर्स
आज के गिरने वाले शेयरों में 3.28 फीसदी टूटा है और हिंडाल्को 2.43 फीसदी फिसला है. जेएसडब्ल्यू स्टील 1.85 फीसदी, टाटा स्टील 1.78 फीसदी और टीसीएस 1.48 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें

Trains Cancelled Today 4 July 2022: आज 131 ट्रेनें कैंसिल तो 15 ट्रेनें हुई हैं रिशेड्यूल, यहां पता करें पूरी लिस्ट

LIC Policy: एलआईसी से पॉलिसी लेते समय ये काम नहीं किया तो हो जाएगी अपनों को परेशानी, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget