एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी ने पार किया 16750 का लेवल

Stock Market Opening: शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी जा रही है और आज शानदार उछाल के साथ ऊपरी दायरे में कारोबार हो रहा है. 

Stock Market Opening: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की रफ्तार तेज है और स्टॉक मार्केट में उछाल देखा जा रहा है. कल अमेरिकी मार्केट की शानदार उछाल के बाद भारतीय शेयर बाजार आज शानदार मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. शुक्रवार के दिन स्टॉक मार्केट में अच्छे सेंटीमेंट के दम पर जोरदार बढ़त देखी जा रही है.

कैसे खुला बाजार
आज शेयर बाजार में खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी देखी जा रही है. बीएसई का सेंसेक्स 427.49 अंक यानी 0.77 फीसदी की उछाल के साथ 56,245.60 पर खुला है. वहीं एनएसई का निफ्टी 133.65 अंक यानी 0.80 फीसदी की तेजी के बाद 16,761.65 पर खुलने में कामयाब हुआ है.

जानिए शरुआती 10 मिनट में कैसा है कारोबार
शुरुआती 10 मिनट में स्टॉक मार्केट में तेजी बढ़ी है और सेंसेक्स करीब 1 फीसदी ऊपर या 536.21 अंकों की उछाल के साथ 56,354.32 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी 0.87 फीसदी या 144.70 अंकों की बढ़त के साथ 16,772 पर ट्रेड कर रहा है. 

सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें
आज निफ्टी इंडेक्स में मेटल को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स तेजी के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. मेटल शेयरों में 0.8 फीसदी की गिरावट है. हालांकि आईटी शेयरों की जबरदस्त तेजी ने बाजार को ऊपर उठाया है. आईटी शेयरों में चौतरफा खरीदारी से 2.17 फीसदी की बढ़त है. ऑयल एंड गैस शेयर 0.8 फीसदी चढ़े हैं. पीएसयू बैंक और रियल्टी शेयरों में 0.53 फीसदी की शानदार तेजी बनी हुई है. 

निफ्टी की चाल
आज के कारोबार में निफ्टी की चाल देखें तो इसके 50 में से 37 शेयरों में बढ़त के हरे निशान में कारोबार हो रहा है और 13 शेयर गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. बैंक निफ्टी में आज मजबूती है और ये 194 पॉइंट या 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 35808 के लेवल पर आ गया है.

जानें बाजार के टॉप गेनर्स
आज निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में विप्रो 2.68 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.37 फीसदी, इंफोसिस 2.19 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. एचसीएल टेक में 2.16 फीसदी और बजाज फिनसर्व में 1.92 फीसदी का उछाल दर्ज किया जा रहा है.

आज के टॉप लूजर्स
श्री सीमेंट में 1.87 फीसदी और अल्ट्राटेक सीमेंट में 1. 26 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. अपोलो हॉस्पिटल में 1.10 फीसदी और एनटीपीसी में करीब 1 फीसदी की गिरावट है. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 0.81 फीसदी फिसला है.

ये भी पढ़ें

Crude Oil: जल्द देश में घट सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम, OPEC देशों का कच्चे तेल पर नया फैसला करेगा मदद

Tomato Price: अच्छी खबर ! दो हफ्तों में टमाटर के दामों में आएगी कमी, फूड सेक्रेटरी ने जताई उम्मीद-ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget