एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 333 अंक ऊपर 58,744 पर खुला, निफ्टी 17400 के पार

Stock Market Opening: बाजार की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई है और बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 333.15 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 58,744 पर खुला है.

Stock Market Opening: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन अच्छी तेजी के साथ कारोबार करने के संकेत दे रहा है. बाजार की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हुई है और निफ्टी ओपनिंग में ही 17400 के पार आ गया है. सेंसेक्स में भी 300 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ ट्रेड ओपन हुआ है. एशियाई बाजारों में निक्केई को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. घरेलू बाजार में आईटी और बैंक शेयरों की दमदार तेजी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है.

कैसा खुला आज बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी तेजी के साथ हुई है और बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 333.15 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 58,744 पर खुला है. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 126.95 अंक यानी 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 17,438 पर खुला है.

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
सेंसेक्स में आज 30 में से केवल एक शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में बढ़त का हरा निशान देखा जा रहा है. केवल 4 शेयरों में गिरावट का लाल निशान हावी है. 

आज के चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स में आज भारती एयरटेल, एसबीआई, एमएंडएम, एलएंडटी, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, रिलायंस, आईटीसी, एचसीएल टेक, मारुति, एचयूल, टीसीएस, टाटा स्टील, इंफोसिस, नेस्ले, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्स, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा और एचडीएफसी के शेयरों में उछाल देखा जा रहा है.

आज के गिरने वाले शेयर
सेंसेक्स में आज केवल एक्सिस बैंक का शेयर ही गिरावट दिखा रहा है. वहीं निफ्टी में आज अपोलो हॉस्पिटल्स, एक्सिस बैंक, एचपीसीएल और डीवीज लैब्स के शेयरों में कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार हो रहा है.

आज के लिए मार्केट के जानकार की राय
शेयर इंडिया के वीपी, हेड ऑफ रिसर्च डॉ रवि सिंह का कहना है कि आज बैंक निफ्टी के 40200-40250 के बीच खुलने की उम्मीद है और इसके दिन भर के कारोबार में 39900-40600 की रेंज में कारोबार करने की उम्मीद है. आज के लिए नजरिया ऊपर का ही है.

आज बैंक निफ्टी के लिए ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी

खरीदारी के लिएः 40400 के ऊपर जाने पर खरीदें, टार्गेट 40600 और स्टॉपलस 40300 

बिकवाली के लिएः 39900 के नीचे जाने पर बेचें, टार्गेट 39700 और स्टॉपलॉस 40000

प्री-ओपन में कैसा रहा बाजार
आज की मार्केट प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी मिलाजुला कारोबार दिखा रहे थे. बीएसई का सेंसेक्स 173 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 58237 के लेवल पर दिखाई दे रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 26.70 अंक यानी 0.15 फीसदी की तेजी के साथ 17338 के लेवल पर बना हुआ था.

ये भी पढ़ें

DA Hike: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा और बोनस की भी सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
सरसों का तेल 220 रुपए के पार, मूंगफली-पाम ऑयल भी हुआ महंगा
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget