एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 200 अंक के करीब टूटा, Nifty 17600 से नीचे

Stock Market Opening Today 12th April: शेयर बाजार की ओपनिंग गिरावट के साथ ही हुई है और मेटल व बैंक निफ्टी की गिरावट ने बाजार को नीचे खींचने का काम किया है.

Stock Market Opening Today 12th April: शेयर बाजार को आज मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के साथ ताल बिठानी पड़ रही है और इसका असर भी घरेलू शेयर बाजार पर आ रहा है. आज स्टॉक मार्केट में लाल निशान में ही कारोबार देखा जा रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के लाल दायरे में कारोबार कर रहे हैं.

कैसे खुला बाजार
आज सेंसेक्स की शुरुआत 221 अंकों की गिरावट के साथ 58,743 के लेवल पर हुई है और निफ्टी की शुरुआत 90 अंकों की गिरावट के साथ 17,584 पर हुई है. आईटी और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है. 

Nifty का कैसा है हाल
आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से केवल 6 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और 43 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. बैंक निफ्टी 200 अंक से ज्यादा गिरा है और 37401 के लेवल पर बना हुआ है. कल इंफोसिस के नतीजों पर अब बाजार की नजर है और कल टीसीएस के नतीजों के बाद आज आईटी शेयर थोड़ी नरमी दिखा रहे हैं. 

सेक्टोरियल इंडेक्स
आज निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं और सबसे ज्यादा 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ मेटल शेयर दिखाई दे रहे हैं. वहीं पीएसयू बैंक में 1.10 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी जा रही है. रियलटी शेयर भी 0.72 फीसदी टूटे हैं. 

Stock Market Opening: शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 200 अंक के करीब टूटा, Nifty 17600 से नीचे

आज के चढ़ने वाले और गिरने वाले शेयर्स
आज के चढ़ने वाले शेयरों की बात की जाए तो मारुति 1.24 फीसदी ऊपर है और एचसीएल टेक 0.53 फीसदी चढ़ा है. टीसीएस में 0.43 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और इसके अलावा अडानी पोर्ट्स 0.10 फीसदी की मजबूती पर है. सिप्ला में 0.07 फीसदी का उछाल है.

आज के टॉप लूजर्स
हिंडाल्को 3.06 फीसदी और कोल इंडिया 2.06 फीसदी नीचे बने हुए हैं. टाटा मोटर्स में 1.91 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. टाटा स्टील 1.37 फीसदी फिसला है और BPCL में 1.26 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है. 

शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में चाल
शेयर बाजार की चाल आज प्री-ओपनिंग में भी सुस्त ही नजर आ रही है और इसमें लाल निशान में कारोबार हो रहा है. एनएसई का निफ्टी 17584 पर कारोबार कर रहा है और इसमें 90 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स में भी 400 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें

Gold: भारत में सोना खरीदने वालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, मिडिल क्लास वर्ग खरीदता है सबसे ज्यादा गोल्ड

Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! क्रूड 114 डॉलर के पार , हफ्ते भर में 8% उछला भाव
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget