एक्सप्लोरर

Stock Market Update: सपाट ओपनिंग के बाद शेयर बाजार में रिकवरी, बीएसई सेंसेक्स में 71600 का लेवल पार

Stock Market Opening: कल पीएसयू बैंकों के शेयरों में जोरदार गिरावट रही थी पर आज बैंक स्टॉक्स संभल गए हैं और बैंक निफ्टी की तेजी में सपोर्ट कर रहे हैं. आईटी स्टॉक में भी रिकवरी का आलम बना हुआ है.

Stock Market Opening: शेयर बाजार की आज शांत ओपनिंग रही है और सेंसेक्स की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी सपाट ओपनिंग के साथ ही दिखाई दिया है. मीडिया, मेटल, रियलटी और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में गिरावट देखी जा रही है जबकि बैंक निफ्टी आरंभ से ही हरे निशान में देखा जा रहा है.

कैसी रही स्टॉक मार्केट ओपनिंग

बीएसई का सेंसेक्स 18.14 अंकों की गिरावट के साथ 71,410 पर स्टॉक मार्केट ओपनिंग देखी गई है. वहीं एनएसई का निफ्टी 9 अंकों की तेजी के साथ 21,727 के लेवल पर खुला है.

सपाट ओपनिंग के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी रिकवरी

घरेलू बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. सपाट शुरुआत के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 122.61 अंक चढ़कर 71,551.04 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी 45.45 अंक बढ़कर 21,763.40 अंक पर रहा. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी (एफआईआई) ने बीते कल 4933.78 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं.

सेंसेक्स की कंपनियों में कैसा रहा हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी आई. भारती एयरटेल, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ.

निफ्टी के शेयरों की तस्वीर सुधरी

निफ्टी के शेयरों को देखें तो एनएसई के 2446 शेयरों के ट्रेड में 546 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है जबकि 1781 शेयरों में गिरावट का आलम बना हुआ है. निफ्टी के 50 में से 23 शेयर तेजी के साथ दिखाई दे रहे हैं और 26 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा एक शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा है.

आज ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेत मिले थे

अमेरिकी बाजार गुरुवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. आज सुबह दूसरे एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में दिख रहे थे. हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग नुकसान में ट्रेड कर रहा था. 

ये भी पढ़ें

PM-MKSSY: केंद्र सरकार की नई स्कीम से मछुआरों, किसानों को सस्ते लोन, 1.7 लाख जॉब के मौके सहित ढेरों फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget