एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: कल बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजार में सुधार, सेंसेक्स 330 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल 

Stock Market Opening: इजरायल और हमास युद्ध के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी से गिरा था, लेकिन आज स्टॉक मार्केट उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. 

Stock Market Opening: कल यानी सोमवार को इजरायल और हमास के बीच युद्ध ने भारतीय शेयर बाजार में तहलका मचा दिया था और हफ्ते के पहले दिन बाजार तेज गिरावट के साथ ओपन हुआ था. हालांकि आज यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार संभला हुआ है और सेंसेक्स-निफ्टी उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 0.51 फीसदी या 331.12 अंक उछलकर 65,843.51 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 0.53 फीसदी या 103.10 अंक सुधरकर 19,615.45 पर कारोबार कर रहा था. हालांकि अभी भी कल की गिरावट को रिकवर नहीं कर पाया है. 

कैसा रहा सोमवार को बाजार 

इजरायल और हमास के बीच युद्ध के कारण सोमवार को बाजार बंद होने तक सेंसेक्स 483 अंक गिरावट के साथ 65,512 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज 141 अंकों की गिरावट के साथ 19,512 पर बंद हुआ था. वहीं बाजार बंद होने तक सभी स्टॉक रेड जोन में कारोबार कर रहे थे. 

आज कैसी रही बाजार की शुरुआत 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का सेंसेक्स आज 65,662.27 अंक पर ओपन हुआ और निफ्टी 19,565.60 पर खुला था. फार्मा और हेल्थ सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे थे. वहीं बीएसई के तीन शेयरों को छोड़कर सभी स्टॉक उछाल पर थे. 

सेंसेक्स के इन शेयरों में उछाल 

भारतीय एयरटेल सबसे ज्यादा चढ़ा है, जिसमें 2.77 फीसदी की उछाल आई है और यह 950.45 रुपये प्रति शेयर पर है.  इसके बाद टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, इफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल, आईटीसी, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एलटी, बाजाज फिनसर्व, टाइटन, एसबीआईएन, टाटा स्टील, रिलायंस, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान युनिलीवर, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्लू स्टील और नेस्ले इंडिया जैसे स्टॉक में तेजी आई है. वहीं गिरने वाले चार स्टॉक में एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, टीसीएस, इंडसइंड बैंक शामिल हैं. 

फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट 

सोमवार को लगभग सभी सेक्टर में गिरावट देखी गई थी, लेकिन मंगलवार को सिर्फ दो सेक्टरों को छोड़कर सभी सेक्टर ग्रीन जोन में थे. बैंक निफ्टी 0.49 फीसदी उछला है. वहीं सबसे ज्यादा रीयलिटी सेक्टर 2.88 फीसदी चढ़ा है. इसके बाद ऑटो, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक और मीडिया सेक्टर में बढ़ोतरी देखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें 

Hotel Room Rent Hike: इन दस शहरों में सबसे ज्यादा महंगे होटल रूम, जानें भारत के कौन से शहर शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget