एक्सप्लोरर

बाजार बढ़त पर खुलाः सेंसेक्स 100 अंक ऊपर चढ़कर 30,300 के पार, निफ्टी ने पार किया 8900 का स्तर

प्री-ओपन ट्रेड में बाजार मिलेजुले संकेतों के साथ दिख रहा था लेकिन बाजार खुलते वक्त हरे निशान में आने में सफल रहा है.

नई दिल्लीः आज एशियाई बाजारों में अच्छी तेजी देखी जा रही है और इसके आधार पर भारतीय बाजार के भी अच्छे स्तर पर खुलने की उम्मीद बनी हुई थी. हालांकि प्री-ओपन ट्रेड में घरेलू शेयर बाजार में गिरावट ही दर्ज की गई और सेंसेक्स लाल निशान में फिसला हुआ था तो निफ्टी हरे निशान में दिख रहा था. वहीं अमेरिकी बाजार में कल गिरावट देखी गई और डाओ जोंस में जबरदस्त निचले स्तर देखे गए.

कैसे खुला बाजार आज के कारोबार में शुरुआत देखें तो सेंसेक्स में 108.87अंक यानी 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 30,305.04 पर कारोबार खुला था. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 37.95 अंक यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 8,917.05 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी की क्या है स्थिति निफ्टी के 50 शेयरों में से 39 शेयरों में तेजी देखी जा रही थी और 11 शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. चढ़ने वाले शेयरों में यूपीएल 3.44 फीसदी, एलएंडटी 2.40 फीसदी, जी लिमिटेड 2.23 फीसदी और आईटीसी 1.94 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं भारती एयरटेल 1.85 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा था. निफ्टी के गिरने वाले शेयर निफ्टी के गिरने वाले शेयर को देखें तो भारती इंफ्राटेल 1.76 फीसदी टूटा है और हीरो मोटोकॉर्प 1.73 फीसदी गिरा है. विप्रो में 0.81 फीसदी की गिरावट है, इंडसइंड बैंक में 0.8 फीसदी और कोल इंडिया में 0.73 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है. प्री-ओपन में बाजार का हाल प्री-ओपन ट्रेड में आज भारतीय बाजार की चाल सुस्त ही देखी जा रही थी और मिलेजुले ट्रेड के साथ कारोबार हो रहा था. सेंसेक्स में 61.43 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 30,134 पर कारोबार देखा जा रहा था और निफ्टी 9 पॉइंट चढ़कर 8888 पर कारोबार कर रहा था. एशियाई बाजारों का हाल आज के एशियाई बाजारों को देखें तो जापान का निक्केई 0.66 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था और ताइवान के बाजार में करीब आधा फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही थी. हॉन्गकॉन्ग के हैंगसैंग में मजबती दिख रही थी और कोरिया का कोस्पी भी अच्छी तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. अमेरिकी बाजार में कल दिखी थी गिरावट अमेरिकी बाजार में कल गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ था और डाओ जोंस में करीब 400 अंकों की गिरावट रही थी. इसके अलावा अमेरिकी बाजारों में एसएंडपी 500 इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट देखी जा रही थी. ये भी पढ़ें RIL का राइट्स्स इश्यू आज से खुला, जानिए कौन खरीद सकते हैं इसमें शेयर स्नैपडील ने देश भर में सामानों की सप्लाई शुरू की, कैश ऑन डिलीवरी की भी सुविधा देगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटाprice
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget