एक्सप्लोरर

RIL का राइट्स्स इश्यू आज से खुला, जानिए कौन खरीद सकते हैं इसमें शेयर

रिलायंस इंडस्ट्रीज का राइट्स इश्यू आज से खुल रहा है जो कि 3 जून तक चलेगा. राइट्स इश्यू के तहत आरआईएल के हरेक 15 शेयर के बदले एक शेयर खरीद सकेंगे.

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) अपने मेगा राइट्स इश्यू से मिलने वाली राशि में से तीन- चौथाई का इस्तेमाल कुछ कर्ज चुकाने में करेगी. राइट्स इश्यू के पेशकश दस्तावेज में इसका उल्लेख किया गया है. आरआईएल को उसके प्रस्ताविति राइट्स इश्यू से कुल मिलाकर 53,036.13 करोड़ रुपये की प्राप्ति होने की उम्मीद है. यह इश्यू 20 मई को खुलकर तीन जून 2020 को बंद होगा.

जानिए कौन खरीद सकता है इस राइट्स इश्यू में शेयर बता दें कि इस राइट्स इश्यू में वही निवेशक शेयर खरीद सकते हैं जिनके पास 14 मई से पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर थे. चूंकि कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 14 मई तय की थी लिहाजा ये शर्त जरूरी है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा दिए गए दस्तावेज में कहा गया है, इसमें से 39,755.08 करोड़ रुपये की राशि ‘‘कंपनी द्वारा लिये गये कर्ज के पूर्ण अथवा एक हिस्से के भुगतान अथवा समय से पहले चुकाने के लिये किया जायेगा.’’ शेष 13,281.05 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के सामान्य कार्यों में किया जायेगा.

राइट्स इश्यू दस्तावेज के मुताबिक निवेशकों को इसमें आवेदन के लिये शुरु में केवल 25 फीसदी भुगतान ही करना होगा. शेष राशि को अगले साल मई और नवंबर में दो किस्तों में चुकानी होगी.

राइट्स इश्यू के तहत आरआईएल के हरेक 15 शेयर के बदले एक शेयर दिया जायेगा. यह शेयर 1257 रुपये प्रति शेयर के मूल्य पर आवंटित किये जायेंगे. राइट्स इश्यू के लिये आवंदन करते समय शेयरधारक को 314.25 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से भुगतान करना होगा. शेष 942.75 रुपये की राशि को दो किस्तों में चुकाना होगा. मई 2021 में 25 फीसदी की अगली किस्त 314.25 रुपये प्रति शेयर और उसके बाद नवंबर 2021 में शेष 50 फीसदी राशि, 628.50 रुपये का भुगतान निवेशक को करना होगा.

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 30 अप्रैल को प्रत्येक 15 शेयरों के लिये एक राइट्स इश्यू शेयर जारी कर 53,125 करोड़ रुपये जुटाने की योजना की घोषणा की है. राइट्स इश्यू 1,257 रुपये प्रति शेयर के भाव पर दिया जायेगा. कल बीएसई में कंपनी का शेयर मूल्य 1,409.10 रुपये पर बंद हुआ था.

ये भी पढ़ें

स्नैपडील ने देश भर में सामानों की सप्लाई शुरू की, कैश ऑन डिलीवरी की भी सुविधा देगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget