एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 234 अंक मजबूत होकर 39,131 पर बंद

सेंसेक्स के शेयरों में यस बैंक सबसे ज्यादा फायदे में रहा. निजी इक्विटी कंपनी के बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने में रुचि दिखाने की रिपोर्ट के बाद यस बैंक का शेयर 11.48 फीसदी मजबूत हुआ.

नई दिल्लीः शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 234 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. यस बैंक, आरआईएल, लार्सन एंड टुब्रो और इन्फोसिस की अगुवाई में यह तेजी आयी. तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 234.33 अंक यानी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 39,131.04 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 39,173.89 से 38,845.27 अंक के दायरे में रहा. नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 72.70 अंक यानी 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 11,661.05 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 11,670.05 और नीचे में 11,573.95 अंक तक गया.

सेंसेक्स के शेयरों में यस बैंक सबसे ज्यादा फायदे में रहा. निजी इक्विटी कंपनी के बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने में रुचि दिखाने की रिपोर्ट के बाद यस बैंक का शेयर 11.48 फीसदी मजबूत हुआ. टाटा मोटर्स का शेयर 5.53 फीसदी उछला. कंपनी के ब्रिटिश ब्रांड जेएलआर के ब्रिटेन की सरकार से कर्ज गारंटी हासिल करने के बाद कंपनी का शेयर चमका. इसके अलावा सन फार्मा, एनटीपीसी, पावरग्रिड, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एचयूएल, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई 2.57 फीसदी तक मजबूत हुए. इन्फोसिस में लगातार दूसरे दिन 0.71 फीसदी की तेजी आयी. कंपनी का तिमाही नतीजा अच्छा रहने से शेयर में तेजी बनी हुई है.

अन्य शेयरों में दिवान हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन में सोमवार को भारी गिरावट के बाद आज 4 फीसदी की तेजी आयी. कंपनी ने जोर देकर कहा है कि वह नकदी मुद्दों के समधान सुनिश्चित करने के लिये संबंधित पक्षों और कर्जदाताओं के साथ मिलकर काम कर रही है. वहीं दूसरी तरफ टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक 1.86 फीसदी तक नीचे आये.

सैंकटम वेल्थ मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि बाजार में ब्याज दर में कमी, नकदी की स्थिति में सुधार, कुछ बड़ी दबाव वाली परिसंपत्ति के समाधान को लेकर सकारातमक खबर से कुछ उत्साह है. आनंद राठी शेयर्स एंड स्टाक ब्रोकर्स के बुनियादी शोध प्रमुख (निवेश सेवा) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘आरबीआई के सेवा निर्यात प्राप्ति के आंकड़े से ऐसा लगता है कि निवेशकों को संतोष हुआ है. सेवा निर्यात प्राप्ति मई 2019 में 15.5 फीसदी बढ़ा.’

एशिया के अन्य बाजार एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे.

यूरोपीय बाजार यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा.

इनकम टैक्स रिटर्न भर रहे हैं तो इन 5 गलतियों से बचें, रिजेक्ट हो सकता है ITR

15 दिन बचे हैं, भर लें इनकम टैक्स रिटर्न वर्ना देनी होगी 5000 से 10,000 रुपये तक की पेनल्टी

थोक महंगाई दर ने छुआ दो साल का न्यूनतम स्तर, जून में 2.02% पर आई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget