एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: बाजार को नहीं भाया बजट, 158 अंकों की बढ़त के साथ हुआ सेंसेक्‍स

Share Market Closing: आज संसद में पेश बजट को हर तरह की प्रतिक्रिया मिली है. किसी ने इसकी सराहना की तो कइयों ने निराशा जाहिर की. शेयर बाजार के लिहाज से देखें तो लोगों को इस बार का बजट खास पसंद नहीं आया

Stock Market Closing: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (FM Nirmala Sitharaman) ने आज बुधवार को लोकसभा में बहुप्रतीक्षित बजट (Union Budget 2023) पेश कर दिया. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस बजट से हर वर्ग की उम्मीदें जुड़ी हुई थीं. हालांकि हर किसी के लिए यह बजट उम्मीदों को पूरा करने वाला साबित नहीं हुआ. खासकर शेयर बाजार (Share Market) को देखकर तो ऐसा ही लगता है. एक समय शानदार तेजी में चल रहे घरेलू शेयर बाजार ने शाम होते-होते सारी तेजी खो दी.

30 शेयरों वाले सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने आज कारोबार की अच्छी शुरुआत की और बाजार खुलते ही 60 हजार अंक के पार निकल गया. एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने भी बढ़त के साथ 17,800 अंक के पार कारोबार की शुरुआत की. जैसे-जैसे लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन का बजट भाषण आगे बढ़ते गया, बाजार भी तेज होता गया. दोपहर के एक बजे के आस-पास सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर 60,773.44 अंक पर और निफ्टी 17,972.20 अंक पर जा पहुंचा. इसके बाद जैसे-जैसे बाजार ने बजट को समझना शुरू किया, तेजी गायब होने लग गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स तो एक समय 59,542.35 अंक तक गिर गया.

इस तरह देखें तो सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 12 सौ अंक से ज्यादा का गोता लगाया. कारोबार समाप्त होने पर सेंसेक्स 158.18 अंक की मामूली तेजी के साथ 59,708.08 अंक पर और निफ्टी 45.85 अंक के नुकसान के साथ 17,616.30 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 59,549.90 अंक पर और निफ्टी 17,662.15 अंक पर बंद हुआ था.

अलग-अलग सेक्टर्स के हिसाब से देखें तो बजट पर रिएक्शन भी अलग रहा. बजट में पर्यटन पर ध्यान दिए जाने से होटल स्टॉक्स में तेजी रही. ईआईएच, इंडियन होटल्स, एचएलवी लिमिटेड, क्लब महिंद्रा, लेमन ट्री जैसे स्टॉक्स 8 फीसदी तक उछल गए. इसी तरह रेल सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स में भी तेजी देखने को मिली. वित्त मंत्री ने बजट में रेलवे के लिए रिकॉर्ड 2.4 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत खर्च का प्रावधान किया. इस ऐलान के बाद रेल सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स आरवीएनएल, टीटागढ़ वैगन्स, इरकॉन, केईसी इंटरनेशनल और सीमेंस जैसे स्टॉक्स में करीब 4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली.

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आउटले में 66 फीसदी की बढ़ोतरी का फायदा सीमेंट स्टॉक्स को हुआ. वित्त मंत्री ने बजट में योजना के लिए प्रावधान को बढ़ाकर 66 हजार करोड़ रुपए कर दिया. इसके बाद इंडिया सीमेंट्स, रैमको सीमेंट्स, श्री सीमेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट्स के स्टॉक में करीब 4 फीसदी तक की रैली दर्ज की गई.

हालांकि बड़ी कंपनियों के शेयरों की प्रतिक्रिया ठीक नहीं रही. सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व में सबसे ज्यादा करीब 5.50 फीसदी की गिरावट आई. एसबीआई का शेयर भी 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट में रहा. इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स जैसे शेयरों में 1 फीसदी से 4 फीसदी तक की गिरावट आई. वहीं आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक जैसे शेयरों में तेजी रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा कर बनाएं लाखों का फंड, जानें पोस्ट ऑफिस RD का गणित
चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget