एक्सप्लोरर

शेयर मार्केट की गिरावट लगातार जारी, सेंसेक्स 306 अंक लुढ़का, निफ्टी ने भी 82 अंक का गोता खाया

शेयर मार्केट में पिछले कुछ वक्त से हो रही गिरावट अभी भी लगातार जारी है. आज भी सेंसेक्स 306 अंकों की गिरावट के साथ 38,031 पर बंद हुआ और एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 82 अंक गिरकर 11,337 पर बंद हुआ.

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट का दौर जारी रहा. बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 306 अंकों की गिरावट के साथ 38,031 पर बंद हुआ और एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 82 अंक फिसल कर 11,337 पर रहा. हालांकि, कारोबार के अंत में सेंसेक्स 447 अंक लुढ़क कर 38,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई.

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 3.49 अंकों की कमजोरी के साथ 38,333.52 पर खुला और सुस्त कारोबार के बीच लुढ़क कर 37,890.32 के स्तर तक गिर गया, लेकिन सत्र के आखिर में सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 305.88 अंकों यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 38,031.13 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी रही जबकि 14 शेयरों में मंदी रही. सेंसक्स के सबसे ज्यादा तेजी वाले पांच शेयरों में यस बैंस (9.49 फीसदी), वीईडीएल (3.85 फीसदी), रिलायंस (2.52 फीसदी), एशियन पेंट (2.49 फीसदी) और मारुति (2.48 फीसदी) शामिल रहे, जबकि सबसे ज्यादा गिरावट वाले पांच शेयरों में एचडीएफसी (5.09 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (3.32 फीसदी), कोटक बैंक (3.08 फीसदी), हिंदुस्तानलीवर (2.67 फीसदी) और बजाज फाइनेंस (2.21 फीसदी) शामिल रहे

 चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- 'आज हर भारतीय को बेहद गर्व है'

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 26.4 अंकों की कमजोरी के साथ 11,392.85 पर खुला और 82.10 अंकों यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 11,337.15 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,398.15 जबकि निचला स्तर 11,301.25 रहा. बीएसई का मिड-कैप सूचकांक 84.16 अंकों यानी 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 13,994.18 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉल-कैप सूचकांक 153.53 अंकों यानी 1.15 फीसदी की गिरावट के साथ 13,156.82 पर बंद हुआ.

 धारा 377 के खिलाफ जिन SC वकीलों ने लड़ी थी लड़ाई, उन्होंने बताया- वो है 'लेस्बियन कपल'

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 10 सेक्टरों के सूचकांकों में तेजी रही जबकि नौ सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई. सबसे ज्यादा तेजी वाले सेक्टरों में इनर्जी (1.92 फीसदी), धातु (1.89 फीसदी), तेल व गैस (1.07 फीसदी), टेलीकॉम (0.61 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.60 फीसदी) शामिल रहे. बीएसई के सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टरों में वित्त (2.28 फीसदी), एफएमसीजी (1.43 फीसदी), बैंक इंडेक्स (1.42 फीसदी), रियल्टी (1.33 फीसदी) और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.62 फीसदी) शामिल रहे.

Chandrayaan-2 Launch Full: सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ चंद्रयान-2, 48 दिन बाद चांद पर उतरेगा रोबोट प्रज्ञान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
पटना में 300 रुपये महंगा और दिल्ली-मुंबई में सस्ता, जानें आज LPG का रेट
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
बिकने जा रहा IDBI बैंक, सरकार बेचेगी अपनी हिस्सेदारी, अब कौन बनेगा मालिक?
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget