एक्सप्लोरर

कोरोना संकट से शेयर बाजार बेहाल, 10% गिरावट के बाद 45 मिनट के लिए रोका गया कारोबार

बाजार के लिए आज का दिन शुरुआत से ही बुरे सपने जैसा दिख रहा है. सेंसेक्स में 2700 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी जा चुकी है और सेंसेक्स-निफ्टी 9-9 फीसदी तक टूट चुके हैं.

नई दिल्लीः कोरोना संकट की मार शेयर बाजार पर पड़ रही है और घरेलू स्टॉक मार्केट में 10 फीसदी की गिरावट के बाद लोअर सर्किट लग गया है. शेयर बाजार में ट्रेडिंग रोक दी गई है. भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स-निफ्टी में 10-10 फीसदी कारोबार टूटा और शेयर बाजार में ट्रेडिंग 45 मिनट के लिए रोक दी गई है. 10 बजकर 57 मिनट तक शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा.

ये ऐतिहासिक गिरावट है और इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी एक महीने में घरेलू शेयर बाजार में लोअर सर्किट लगा हो.

शुरुआत में कैसा रहा बाजार

भारतीय शेयर बाजार के लिए नए हफ्ते की शुरुआत में भी कुछ नहीं बदला और स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ. निफ्टी 8000 के नीचे खुला और सेंसेक्स में 2600 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई.

शुरुआत में कैसा रहा बाजार सेंसेक्स की शुरुआत ही 2600 अंकों की गिरावट के साथ हुई और निफ्टी 8000 के अहम स्तर से नीचे खुला. शुरुआती 10 मिनट के भीतर ही सेंसेक्स 2668.13 अंक यानी 8.92 फीसदी टूटकर 27,247.83 पर कारोबार कर रहा था और एनएसई का निफ्टी 792.40 अंक यानी 9.06 फीसदी गिरकर 7,953.05 पर कारोबार कर रहा था.

ग्लोबल संकट की मार भारतीय बाजार पर ग्लोबल संकट की मार पड़ रही है और शुरुआती दौर में ही एशियाई बाजारों की गिरावट का बुरा असर घरेलू स्टॉक मार्केट पर देखने को मिला.

बाजार की गिरावट की बड़ी बातें आज निफ्टी के सभी 50 शेयर गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं और बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं. बैंक निफ्टी में लगातार बढ़ती बिकवाली के चलते 18000 से कुछ ही ऊपर के स्तर देखने को मिले.

स्मॉलकैप 100 के सभी शेयर गिरे स्माॉलकैप 100 के सभी शेयरों में गिरावट रही और आज बाजार चौतरफा टूटा है.

रुपये में भी रिकॉर्ड गिरावट डॉलर के मुकाबले रुपया आज 44 पैसे की कमजोरी के साथ 75.68 के स्तर पर खुला जो कि इसका रिकॉर्ड निचला स्तर है. शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.24 के लेवल पर बंद हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget