एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में हाहाकारः सेंसेक्स 2700 अंक से ज्यादा टूटकर बंद, निफ्टी 9200 के नीचे गिरकर बंद

शेयर बाजारों पर कोरोना वायरस की दहशत का असर देखा जा रहा है. भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन ब्लैक मनडे साबित हुआ.

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का सोमवार ब्लैक मनडे साबित हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 8-8 फीसदी की भारी गिरावट देखी गई. कोरोना वायरस की दहशत का असर आर्थिक बाजारों पर कुछ इस कदर पड़ रहा है कि सारे ग्लोबल बाजार बुरी तरह टूट रहे हैं. इस महामारी की चपेट में लोग तो आ ही रहे हैं शेयर बाजारों का भी दम निकलता दिख रहा है.

आखिरी घंटे में भारी बिकवाली हावी ट्रेडिंग खत्म होने के आखिरी घंटे में स्टॉक बाजार में भारी बिकवाली हावी हो गई और सेंसेक्स 2730 अंक से ज्यादा टूट गया था. वहीं निफ्टी 766 अंकों की भारी गिरावट के साथ बना हुआ था.

किन स्तरों पर बंद हुआ बाजार आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 2713.41 अंक यानी 7.96 फीसदी की गिरावट के साथ 31390.07 पर बंद हुआ और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 756.10 अंक यानी 7.60 फीसदी की गिरावट के साथ 9199.10 पर जाकर बंद हुआ है.

क्यों गिरा बाजार देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है और इसके चलते निवेशकों में घबराहट बढ़ती जा रही है. इसके अलावा ग्लोबल बाजारों की कमजोरी और सुस्ती का भी शेयर बाजार पर निगेटिव असर हो रहा है.

ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक कोरोना का संकट वैश्विक तौर पर और गहरा हो रहा है जिसके चलते इंडियन कंपनियों के सामने क्रेडिट का दबाव बढ़ता जा सकता है. इसका असर होटल इंडस्ट्री, मॉल, मल्टीप्लेक्स और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री, एविएशन सेक्टर पर सबसे ज्यादा पड़ेगा.

फॉरेन इंवेस्टर्स के लगातार घरेलू बाजारों से पैसा निकालने के चलते भारतीय घरेलू बाजार पर भारी दबाव है और सिर्फ मार्च में ही अब तक इंवेस्टर्स के जरिए 35,000 करोड़ रुपये निकाले जा चुके हैं. कोरोना वायरस के फैलने के कारण निवेशकों में भारी घबराहट है और वो इक्विटी के साथ साथ कमोडिटी बाजार में भी भारी बिकवाली कर रहे हैं.

सेंसेक्स के सभी शेयर गिरावट में रहे आज के कारोबार में सेंसेक्स के सभी तीसों शेयर गिरावट के लाल निशान में नजर आए. बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और मिडकैप इंडेक्स 4 साल के निचले स्तर पर जा गिरा.

निफ्टी के 50 में से 49 शेयर लाल निशान में रहे निफ्टी के 50 में से 49 शेयर लाल निशान में कारोबार करते बंद हुए. सिर्फ यस बैंक का शेयर ही बढ़त के हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20: अब अमेरिका से एथेनॉल इंपोर्ट करेगा भारत? ट्रेड डील पर सरकार का आया बयान
E20: अब अमेरिका से एथेनॉल इंपोर्ट करेगा भारत? ट्रेड डील पर सरकार का आया बयान
लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
Share Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
लोन रिकवरी पर RBI के नए नियम, बदसुलूकी पर बैंक देंगे हर घंटे 250 रुपए का हर्जाना
लोन रिकवरी पर RBI के नए नियम, बदसुलूकी पर बैंक देंगे हर घंटे 250 रुपए का हर्जाना
सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट
सुबह- सुबह कितने का मिल रहा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आज का एलपीजी रेट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget