एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: जीडीपी डेटा से पहले शेयर बाजार में हरियाली, क्यों सेंसेक्स-निफ्टी के लेवल ऊपर हुए बंद

Stock Market Closing: आज नवंबर के आखिरी कारोबारी सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 759.05 अंकों या 0.96 फीसदी की ऊंचाई के साथ 79,802 के लेवल पर क्लोज हुआ है.

Stock Market Closing: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी के साथ कारोबार की क्लोजिंग हो चुकी है. बैंक निफ्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ साथ मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. बाजार की अस्थिरता का संकेतक इंडिया विक्स आज लाल निशान के साथ बंद हुआ है और इसके सहारे शेयर बाजार में बढ़त पर साप्ताहिक क्लोजिंग देखी गई है. ये इस हफ्ते और नवंबर का आखिरी कारोबारी सेशन था. आज दूसरी तिमाही के आर्थिक विकास दर या सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े भी आएंगे.

कैसी रही बाजार की क्लोजिंग

बीएसई का सेंसेक्स 759.05 अंकों या 0.96 फीसदी की ऊंचाई के साथ 79,802 के लेवल पर क्लोज हुआ है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 216.95 अंकों या 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 24,131 के लेवल पर बंद हुआ है. 

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 3 शेयर ऐसे हैं जो गिरावट पर क्लोज हुए हैं वर्ना 27 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 4.30 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. इसके साथ सन फार्मा, एमएंडएम, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मजबूती के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है.

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 446.64 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है और कल के मुकाबले इसमें खासी बढ़त देखी गई है. बीएसई पर 4050 शेयरों में ट्रेड क्लोज हुआ है और 2347 शेयरों में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई है. गिरने वाले शेयरों में 1606 शेयरों का नाम है और 97 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार की क्लोजिंग दिखा पाए हैं. 

सेक्टोरल इंडेक्स का अपडेट

सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी और पीएसयू बैंक को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. हेल्थकेयर में 2.04 फीसदी और 2.35 फीसदी की उछाल 2.35 फार्मा शेयरों में देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें

इस देश को हर साल 2.88 लाख विदेशी कामकाजी वर्कर्स की जरूरत, भारत के लिए क्यों अच्छी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
भारतीय बैंकों से क्या चाहते हैं पीएम मोदी? लाल किले से बताया
विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
Petrol- Diesel Price: विंडफॉल टैक्स घटा, क्या आज कम हुईं पेट्रोल डीजल की कीमत?
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
65 के बाद भी संभाल रहीं करोड़ों का कारोबार, भारत की इन महिलाओं ने बनाई अलग पहचान
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा
इन 5 स्मार्ट टिप्स से करें बचत, महीने के आखिर तक रहेगा पैसा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget