एक्सप्लोरर

मंदी और गिरावट के लंबे दौर के बाद शेयर बाजार में आज खुशहाली, सेंसेक्स 400 अंक ऊपर बंद

अंत में कारोबार की खत्म होने पर सेंसेक्स पिछले दिन के मुकाबले 461.42 अंक यानी 1.35 फीसदी की तेजी के साथ 34,760.89 अंक पर बंद हुआ.

नई दिल्लीः घटे भाव पर लिवाली से शेयर बाजारों में बुधवार को जोरदार बढ़त दर्ज की गई और सेंसेक्स 461 अंक ऊपर बंद हुआ. डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार आने से बाजार में तेजी का रुख रहा. निवेशकों ने बैंकिंग, आटोमोबाइल और धातु कंपनियों के शेयरों में लिवाली पर जोर रखा.

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 34,493.21 अंक पर खुला. कारोबार के दौरान यह तेजी से बढ़ता हुआ 34,858.35 अंक तक चला गया और अंत में कारोबार की खत्म होने पर यह पिछले दिन के मुकाबले 461.42 अंक यानी 1.35 फीसदी की तेजी के साथ 34,760.89 अंक पर बंद हुआ.

निफ्टी निफ्टी सूचकांक एक बार फिर से 10,400 अंक पर पहुंच गया. निफ्टी कारोबार की समाप्ति पर 159.05 अंक यानी 1.54 फीसदी बढ़कर 10,460.10 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले यह ऊंचे में 10,482.35 अंक तक चढ़ गया था.

लिवाली बढ़ने से सत्र के दौरान ज्यादातर शेयरों में बढ़त का रुख रहा. इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स में 175 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी. पिछले कुछ सत्रों में डॉलर के मुकाबले रुपये के लगातार गिरने और रिकार्ड निचले स्तर तक जाने और विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी निकालने से शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा.

कैश संकट में उलझी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को सहारा देने के लिये स्टेट बैंक के आगे आने से बाजार में धारणा बेहतर हुई. स्टेट बैंक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की 45,000 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदने की घोषणा की है. इससे इन कंपनियों को नकदी समर्थन प्राप्त होगा.

रिजर्व बैंक भी बाजार में नकदी बढ़ाने का उपाय करेगा. केन्द्रीय बैंक 11 अक्टूबर को बाजार से 12,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉंड की खरीदारी करेगा ताकि बाजार में त्यौहारों के लिये नकदी उपलब्ध कराई जा सके. घटे भाव पर लिवाली से आज मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, यस बैंक और स्टेट बैंक के शेयरों में सुधार रहा.

वायरल वीडियो पर नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर पलटवार, पूछा-उन्हें कब से मराठी समझ आने लगी

SC ने केंद्र से मांगी राफेल खरीद के फैसले की जानकारी, कीमत व तकनीकी पहलुओं पर नोटिस से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget