एक्सप्लोरर

रुस पर यूक्रेन के तेज हमले के बीच बाजार में बड़ी गिरावट, 700 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 24600 के नीचे

Stock Market Today:  अगर एशियाई बाजारों की बात करें तो निक्केई 1.21 प्रतिशत नीचे गिर गया तो वहीं ब्रोडर टॉपिक्स इंडेक्स में भी 0.83 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. एएसएक्स 200 भी 0.1 प्रतिशत फिसल गया.

Stock Market Today: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार 2 जून 2025 को बाजार खुलते ही सुबह करीब सवा नौ बजे सेंसेक्स 644.76 अंक यानी 0.74 प्रतिशत फिसलकर 80,855.18 के स्तर पर आ गया. उसके बाद सेंसेक्स और 732.71 गिरकर 80,718.30 पर पहुंच गया. जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी 197.45 अंक नीचे गिरकर 24,553.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. भारतीय शेयर बाजार में ये गिरावट ऐसे वक्त पर देखने को मिली है जब जीडीपी को लेकर मजबूत डेटा सामने आया है. हालांकि, वैश्विक चिंताओं की वजह से निवेशकों में मन में डर दिख रहा है.

मेटल स्टॉक्स में आयी गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से स्टील के आयात पर टैरिफ की दर को 25 प्रतिशत बढ़ाकर उसे 50 प्रतिशत करने की घोषणा के बाद मेटल स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिली है. इसका असर बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ता हुआ भी दिख रहा है. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को गिरावट का दौर रहा. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 81.01 अंक यानी 0.22 प्रतिशत फिसलकर 81,451.01 के स्तर पर बंद हुआ था. जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी 82.90 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 24750.70 पर आ गया था.

वैश्विक बाजार में गिरावट

अगर एशियाई बाजारों की बात करें तो निक्केई 1.21 प्रतिशत नीचे गिर गया तो वहीं ब्रोडर टॉपिक्स इंडेक्स में भी 0.83 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. एएसएक्स 200 भी 0.1 प्रतिशत फिसल गया. हालांकि, कोस्पी इसके विपरीक्ष .03 प्रतिशत उछलकर ऊपर आया. इसके अलावा, सार्वजनिक अवकाश की वजह से मलेशिया, चीन और न्यूजीलैंड के शेयर बाजार में छुट्टी रही.

भारतीय शेयर बाजार में FPI ने डाले 19860 करोड़

भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का भरोसा कायम है. मजबूत घरेलू बुनियाद और अनुकूल आर्थिक संकेतकों की वजह से मई के महीने में एफपीआई ने 19860 करोड़ रुपये का भारतीय शेयर बाजार में निवेश किया. डिपॉजिटरी के डेटा के मुताबिक, अप्रैल के महीने में एफपीआई ने 4,223 करोड़ का अप्रैल के महीने में शुद्ध निवेश किया है.

ये भी पढ़ें: RBI, गाड़ियों की बिक्री और आर्थिक गतिविधियां... ये फैक्टर तय करेंगे इस हफ्ते बाजार की चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget