एक्सप्लोरर

Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू

क्या आपको भी स्टारबक्स की कॉफी से ज्यादा वहां की वाइब पसंद है और आप वहां बस ऐसे ही बैठने के लिए जाते हैं? तो इस नए नियम के बाद अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगे. बताते हैं क्या है ये नया नियम.

अगर आप स्टारबक्स में घंटों बैठकर अपना काम करते हैं, मीटिंग करते हैं या फिर किसी से मुलाकात करने जाते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. स्टारबक्स ने नया नियम लागू किया है, जिसके बाद अब कैफे में घंटों फालतू बैठने वाले लोग इस तरह नहीं बैठ पाएंगे. इस नए नियम के मुताबिक अब स्टारबक्स में बिना कोई ऑर्डर किए बैठने नहीं दिया जाएगा. आप जब भी कैफे में जाएंगे तो आपको कुछ ना कुछ ऑर्डर तो करना ही पड़ेगा.

वैसे ये फरमान सुनाया है स्टारबक्स चाइना ने, दरअसल स्टारबक्स ने 22 अक्टूबर से पूरे मेनलैंड चाइना में अपने कैफे के लिए एक नया नियम लागू किया है, जिसके तहत ग्राहकों को वहां बैठने से पहले कुछ न कुछ ऑर्डर करना होगा.

क्या कहा बयान में?
कंपनी की तरफ से ऑनलाइन एक बयान जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने इस फैसले के बारे में बताया है. अपने बयान में कंपनी ने कहा, 'हम स्टोर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रिसोर्सेस लगाना जारी रखेंगे, और ग्राहकों के साथ मिलकर एक ऐसी जगह तैयार करेंगे और बनाए रखेंगे, जहां वो सहज महसूस कर सकें.'

क्यों लिया गया ये फैसला?
कंपनी ने ये कदम स्टोर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लिया है. जिससे वो ग्राहकों को और अच्छी तरह से स्वागत कर पाएं. कंपनी कैफे को घर और काम की जगह के अलावा एक आरामदायक तीसरी जगह बनाने पर फोकस कर रही है, जिसके चलते ये फैसले किया हया है.

भारत के स्टारबक्स पर भी पड़ेगा असर?
बता दें कि ये फैसला केवल चाइना के स्टारबक्स के लिए किया गया है. इस फैसले का असर भारतीय स्टारबक्स कैफे के किसी भी आउटलेट पर नहीं पड़ने वाला है. भारत में अब भी स्टारबक्स की सुविधाएं उसी तरह रहने वाली हैं, जैसे पहले रहा करती थीं. भारत के अलावा भी ये नियम किसी और देश में लागू नहीं होगा. ये नियम केवल चाइना के किसी भी शहर में आने वाले स्टारबक्स कैफे के लिए लागू किया गया है.

ये भी पढ़ें: 2 दिन में 17000 सस्ती हुई चांदी, जनवरी के रिकॉर्ड स्तर से 55% टूटी

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget