एक्सप्लोरर

Spicejet Ransomware Attack: स्पाइसजेट ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी, IT सिस्टम पर रैनसमवेयर अटैक के चलते वित्तीय नतीजों के ऐलान में होगी देरी

Spicejet Ransomware Attack Update: स्पाइसजेट ने सूचित किया है कि एयरलाइंस के IT सिस्टम पर रैनसमवेयर अटैक के चलते उसके ऑडिट प्रोसेस पर असर पड़ा जिसके चलते 2021-22 की चौथी तिमाही के ऐलान में देरी होगी.

Spicejet Ransomware Attack: निजी एयरलाइंस स्पाइसजेट (Spicejet) पर साइबर अटैक का असर उसके वित्तीय नतीजों के ऐलान पर पड़ा है. स्पाइसजेट ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया है कि एयरलाइंस के आईटी सिस्टम पर रैनसमवेयर अटैक (Ransomware Attack) के चलते उसके ऑडिट प्रोसेस ( Audit Process) पर असर पड़ा जिसके चलते 2021-22 की चौथी तिमाही के ऐलान में देरी होगी. स्पाइसजेट 30 मई 2022 को जनवरी से मार्च की तिमाही के लिए नतीजों का ऐलान करने वाली थी जिसके लिए बोर्ड मीटिंग होने वाली थी लेकिन फिलहाल इसे टाल दिया गया है और नतीजों के ऐलान के लिए नए तारीख की घोषणा की जाएगी. 

वित्तीय नतीजों के ऐलान में देरी
स्पाइसजेट ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित करते हुए लिखा है कि, हम बताना चाहते हैं कि आईटी सिस्टम पर रैनसमवेयर अटैक के चलते ऑडिट प्रोसेस को पूरा होने में समय लगेगा जिसके चलते 2021-22 के वित्तीय नतीजों के ऐलान में देरी होगी. 

स्पाइसजेट पर साइबर हमला
दरअसल दो दिन पहले  स्पाइसजेट (Spicejet) के सिस्टम पर साइबर हमला ( Cyber Attack) हुआ था.  जिसकी जानकारी स्पाइसजेट ने खुद ट्वीट कर दी थी.  एयरलाइंसके मुताबिक मंगलवार 24 मई की रात एयरलाइंस के सिस्टम पर रैनसमवेयर अटैक (Ransomware Attack) हुआ है जिसके चलते बुधवार की सुबह उड़ान भरने वाले विमानों की सेवाएं भी प्रभावित हुई थी.  स्पाइजेट (Spicejet) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्विट कर ये जानकारी दी कि  बीती रात  स्पाइसजेट के कुछ सिस्टम्स पर रैनसमवेयर अटैक (Ransomware Attack) हुआ है. जिसके चलते सुबह उड़ान भरने वाली विमानों का ऑपरेशन प्रभावित हुआ है. हालांकि एयरलाइंस ने बताया कि, हालात अब कंट्रोल में है. अब फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से ऑपरेट कर रही है. 

क्या होता है रैनसमवेयर
रैनसमवेयर (Ransomware Attack) एक प्रकार का साइबर हमला है. यह वायरस यूजर के कंप्यूटर पर  कंट्रोल कर पेमेंट की डिमांड करता है. यह वायरस सिर्फ कंप्यूटर (Computer)  ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन ( Smartphone) को भी नुकसान पहुंचा सकता है. रैनसमवेयर  बिना आपकी जानकारी के कंप्यूटर या स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचाने वाला सॉफ्टवेयर डाउनलोड कर लेता है, इसके जरिए ये यूजर की जानकारी को एन्क्रिप्ट कर लेता है. हैकर ( Hacker) यूजर के सभी डाटा एक्सेस कर सकता है. हैकर यूजर को उसका डाटा ब्लॉक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने की कोशिश करता है. यूजर से फीस के तौर पर बिटक्वाइन ( Bitcoin) से लेकर डॉलर ( Dollar) में पेमेंट की मांग की जाती है. रैनसमवेयर अटैक (Ransomware Attack) में कोरोना महामारी ( Covid19 Pandemic) के बाद से बढ़ोतरी हुई है खासतौर से 2020 से. इन दिनों रिसर्च लैब हो मेडिकल या वैक्सीन बनाने वाली कंपनी या कॉरपोरेट हाउस उसपर रैनसमवेयर अटैक (Ransomware Attack) बढ़ा है. चीन के एडवास ग्रुप द्वारा ये अटैक किए जाते हैं.  चीन, ( China)  ईरान ( Iran) और नार्थ कोरिया ( North Korea) से रैनसमवेयर अटैक (Ransomware Attack)  किए जाते है. 

ये भी पढ़ें

Rupees 2,000 Currency Note: 3 सालों में 2,000 रुपये वाले 2.44 लाख करोड़ के नोट बाजार से गायब, जानें आरबीआई ने दी क्या सफाई

Currency In Circulation: डिजिटल बैंकिंग मिशन को लगा झटका, कोरोना महामारी के दौरान करेंसी सर्कुलेशन में जबरदस्त उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता सामान और बेस्ट डील्स ढूंढकर देगा AI, 5 में से 4 लोगों ने अपनाई स्मार्ट शॉपिंग
सस्ता सामान और बेस्ट डील्स ढूंढकर देगा AI, 5 में से 4 लोगों ने अपनाई स्मार्ट शॉपिंग
पैकेट पर Red Label को लेकर छिड़ा घमासान, कंपनियां बोली- ऐसे तो कोई नहीं खरीदेगा
पैकेट पर Red Label को लेकर छिड़ा घमासान, कंपनियां बोली- ऐसे तो कोई नहीं खरीदेगा
1 अक्टूबर से होने वाले हैं बड़े बदलाव, बैंक नियम हों या LPG, चालान पर भी ढीली होगी जेब
1 अक्टूबर से होने वाले हैं बड़े बदलाव, बैंक नियम हों या LPG, चालान पर भी ढीली होगी जेब
डीजल निर्यात पर बैन लगाएंगे Donald Trump! इस फैसले का भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?
डीजल निर्यात पर बैन लगाएंगे Trump! इस फैसले का भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
'ये है गठबंधन...', कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
उज्जैन मस्जिद कार्रवाई के बीच अखिलेश बोले- हमारे मुसलमान धैर्य रखें, अंत में...
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
रोहित शर्मा के साथ हुई दुर्घटना! बस की सीढ़ियों से गिरने का वीडियो आया सामने
रोहित शर्मा के साथ हुई दुर्घटना! बस की सीढ़ियों से गिरने का वीडियो आया सामने
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
दिल्ली में 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, पार्किंग फीस दोगुना, इन कामों पर भी रोक
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने शुरू की डायरेक्ट भर्ती, जानें कौन कर सकते हैं आवेदन?
Embed widget