एक्सप्लोरर

Speed Limit Rules: नितिन गडकरी ने दी अहम जानकारी, कहा-नई गति सीमा लागू करेगी सरकार

Nitin Gadkari: सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी है कि सरकार जल्द ही नई गति सीमा लागू करने पर विचार कर रही है. इसके लिए केंद्र राज्य सरकारों से बातचीत करेगा.

Nitin Gadkari on Speed Limit Rules: भारत में पिछले कुछ सालों में तेजी से एक्सप्रेस वे और हाइवे (Expressway Highway Speed Limit) का विकास हुआ है. ऐसे में देश में गाड़ियों की स्पीड में बढ़ोतरी के प्लान पर सरकार काम कर रही है. सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport and Highway Nitin Gadkari) ने बताया है कि अब भारत के नए एक्सप्रेस वे और हाइवे ज्यादा तेजी स्पीड के लिए तैयार है. ऐसे में सरकार गति सीमा को बदलने की तैयारी कर रही है. लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक गडकरी ने कहा कि सरकार की यह प्राथमिकता है कि लोगों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए देश के ट्रांसपोर्टेशन को बेहतर बनाया जाए.उन्होंने कहा कि नए हाइवे में पुरानी स्पीड लिमिट के कारण यातायात पर बुरा असर पड़ेगा. ऐसे में सरकार स्पीड लिमिट में बदलाव की तैयारी कर रही है.

केंद्र सरकार राज्यों से कर रही बातचीत

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने आगे कहा कि गति सीमा को तय करने की जिम्मेदारी सड़क और परिवहन की है, लेकिन यह मामला समवर्ती सूची (Concurrent List) में आता है. ऐसे में केंद्र जल्द ही राज्य सरकारों से भी इस मामले पर बातचीत करेगी. इसके बाद ही सरकार गति सीमा के नियम कानून में किसी तरह का बदलाव करेगी. उन्होंने कहा कि देश में कई नए हाइवे का निर्माण हुआ है, लेकिन गाड़ियों की स्पीड पुरानी ही है.

ऐसे में ट्रांसपोर्टेशन में लगने वाला वक्त कम नहीं हुआ है. इस परेशानी को दूर करने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय जल्द ही राज्यों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक करेगा. इसके बाद नए नियमों के लागू किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ियों की स्पीड को हाईवे के 8 लेन, 6 लेन, 4 लेन और 2 लेन के हिसाब से तय किया जाएगा. इसके साथ ही गाड़ियों के प्रकार और शहरों के हिसाब से भी गति सीमा पर विचार किया जाएगा.

2018 में सरकार ने बदली थी स्पीड लिमिट

गौरतलब है कि साल 2018 में केंद्र ने नोटिफिकेशन के जरिए एक्सप्रेस वे और हाईवे की स्पीड लिमिट में इजाफा करने का फैसला किया था. एक्सप्रेस वे की गति सीमा को बढ़ाकर 120 किलोमीटर और हाईवे को बढ़ाकर 100 किलो मीटर कर दिया गया था. मगर इस मद्रास हाईकोर्ट  ने इस नोटिफिकेशन पर रोक लगा दी थी. इसके बाद केंद्र सरकार (Central Government) हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अगस्त 2021 में सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी. नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार हर दिन 60 किलोमीटर के हाईवे का निर्माण करना चाहती है, लेकिन कोरोना के दौरान यह कम होकर 60 किलोमीटर पर रह गया था. ऐसे में इस स्पीड को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Google Layoffs: मीटिंग की कर रहा था तैयारी, तभी गूगल ने दी छंटनी की जानकारी, कर्मचारी ने बयां किया दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
Gen Z के लिए Cool बनेंगे सरकारी बैंक, लेकिन कैसे? वित्त मंत्री ने समझाया
2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: 2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget