एक्सप्लोरर

Sovereign Gold Bond में निवेश करने वालों का पैसा 5 वर्ष में डबल, RBI ने 2019-20 सीरीज V बॉन्ड का तय किया रिडेम्पशन प्राइस

Sovereign Gold Bond: साल 2024 में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है जिसके चलते सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को बंपर रिटर्न मिल रहा है.

Sovereign Gold Bond Scheme: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 15 अक्टूबर 2019 को 2019-20 के सीरीज V  (SGB 2019-20 Series V - Issue date October 15, 2019) को जारी किए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस (Premature Redemption Price) का एलान कर दिया है. इस सीरीज के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रिडेम्पशन प्राइस 7549 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है. जिन निवेशकों ने इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया है उनका अपने निवेश पर 3761 रुपये प्रति प्रति ग्राम ज्यादा रिटर्न मिलने जा रहा है. यानि 5 सालों में निवेशकों के निवेश पर डबल रिटर्न मिलने जा रहा है. 

15 अक्टूबर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन

भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि 15 अक्टूबर 2019 को 2019-20 सीरीज V  वाला सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी हुआ था. आरबीआई के नियमों के तहत सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के जारी होने के पांच सालों बाद जिस तारीख से ब्याज दिया जाता है उस तारीख से प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का निवेशकों को ऑप्शन दिया जाता है. मंगलवार 15 अक्टूबर 2024 से इस सीरीज के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की इजाजत दी गई है.  

3 दिनों के सोने के औसत प्राइस पर तय

आरबीआई के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रिडेम्पशन प्राइस रिडेम्पशन की तारीख से पहले तीन कारोबारी सत्र में इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लिमिटेड ( India Bullion and Jewellers Association Ltd) के मुताबिक 999 शुद्धता वाले सोने की औसत क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय की गई है. इसी के तहत 15 अक्टूबर 2024 को 2019-20 के सीरीज V वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रिडेम्पशन प्राइस  7549 रुपये तय किया गया है जो कि 10 अक्टूबर, 11 अक्टूबर और 14 अक्टूबर 2024 के दिन सोने के क्लोजिंग प्राइस का औसत कीमत है.  

सोने की कीमतों में उछाल का फायदा

जिन निवेशकों ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया था. उन्हें गोल्ड बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्पशन पर जोरदार रिटर्न मिला है. कुछ सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर तो निवेशकों को दोगुने से भी ज्यादा रिटर्न मिला है. 2024 में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है जिसका ये नतीजा है. 

ये भी पढ़ें 

Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बावजूद त्योहारों पर पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं, आचार संहिता हुआ लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget