एक्सप्लोरर

Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बावजूद त्योहारों पर पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं, आचार संहिता हुआ लागू

Crude Oil Prices: चुनाव आयोग की प्रेस कॉंफ्रेंस की खबर और कच्चे तेल के दामों में तेज गिरावट के चलते एचपीसीएल, आईओसी, बीपीसीएल के शेयर में आज रौनक रही.

Energy Stock Prices: कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Prices) एक बार फिर घटकर 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुकी है. ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) प्राइस 4.29 फीसदी की गिरावट के साथ 74.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है तो डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 4.54 फीसदी की गिरावट के साथ 70.48 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में आई इस गिरावट से सबसे बड़ी राहत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को मिली है जिसके चलते तीनों कंपनियों के शेयरों में मंगलवार 15 अक्टूबर के कारोबारी सत्र में शानदार तेजी रही है.  

HPCL-IOC के शेयरों में तेजी

लेकिन तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में आई तेजी का कनेक्शन केवल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से नहीं जुड़ा है. बल्कि चुनाव आयोग की ओर से चुनाव के तारीखों का एलान भी शेयरों में तेजी की बड़ी वजह है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट के बाद सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल डीजल बेचने पर 10 से 12 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा हो रहा था. ऐसे में ये संभावना जताई जा रही थी कि चुनावों के देखते हुए पेट्रोल डीजल की कीमतों में मामूली कमी की जा सकती है. पर ऐसा हुआ नहीं, इसलिए सरकारी तेल कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखी गई. एचपीसीएल (HPCL) का स्टॉक 4.68 फीसदी की तेजी के साथ 424.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. बीपीसीएल (BPCL) का शेयर 2.29 फीसदी के उछाल के साथ 348 रुपये, जबकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (India Oil Corporation) का शेयर 1.42 फीसदी की तेजी के साथ 167.75 रुपये रहा है. 

आचार संहिता लागू, OMC's ने ली राहत की सांस 

चुनाव आयोग (Election Commission)  ने मंगलवार 15 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र (Maharastra), झारखंड (Jharkhand) के विधानसभा चुनावों (Assembly Polls) की तारीखों का एलान कर दिया है. इसके साथ ही आचार संहिता (Model Code Of Conduct) लागू हो चुका है. दरअसल इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बाद ये कयास लगाया जा रहा था कि महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान से पहले पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती की जा सकती है. पिछले दिनों जब ये रिपोर्ट आई थी कि सरकार इन महत्वपूर्ण राज्यों में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले पेट्रोल डीजल के दाम घटा सकती है. तब तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आ गई थी. हालांकि चुनाव के तारीखों के एलान से पहले पेट्रोल डीजल के दामों में कोई कटौती नहीं की गई और अभ आचार सहिंता के लागू होने के साथ ही इसकी संभावना फिलहाल खत्म हो गई है. इसी के चलते सरकारी तेल कंपनियों के स्टॉक में ये तेजी आई है.        

ये भी पढ़ें 

Real Estate Sector: रियल एस्टेट दिग्गज निरुपा शंकर ने जीरोधा के निखिल कामथ को बताया, क्यों सस्ते घर बनाना हुआ मुश्किल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget