एक्सप्लोरर

Vande Bharat Train Route: दक्षिण भारत को मिलेगी अगली वंदे भारत ट्रेन, 2023 तक दौड़ेंगी 75 ट्रेनें, ट्रायल शुरू

Vande Bharat Train का निर्माण कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री और रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री में भी किया जाएगा. यात्रियों के लिए सुरक्षा समेत कई पहलुओं पर ध्यान दिया है.

Vande Bharat Train Route : आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर भारत में 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएंगी. फिलहाल वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में इसका स्टैटिक ट्रायल शुरू होगा, उसके बाद इसे पटरी पर ट्रायल के लिए उतार दिया जाएगा. आपको बता दे कि भारत की अगली वंदे भारत ट्रेन तेलंगाना राज्य को मिलेगी. यह तीसरी ट्रेन होगी जो पटरी पर दौड़ेगी. नई दिल्ली से वाराणसी और नई दिल्ली से कटरा के बीच दो वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं. 

रायबरेली में हो रही तैयार
Vande Bharat ट्रेनों का निर्माण कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री और रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री में भी किया जाएगा. नई वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों के लिए सुरक्षा और आरामदायक सुविधाओं समेत कई पहलुओं पर ध्यान दिया गया है. वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन का संचालन दिल्ली से कटरा और दिल्ली से वाराणसी के बीच किया जा रहा है.

शानदार है ट्रेन
नई वंदे भारत ट्रेन को काफी सुविधाजनक बनाया गया है. यह ट्रेन ICF चेन्नई में बन रही है और इसका ट्रायल अगले महीने यानी अगस्त के मध्य में शुरू किया जायेगा. यह ट्रायल कोटा नागदा सेक्शन में शुरू होगा. इस ट्रेन की रफ्तार 180 किमी.तक होगी. 2 से 3 परीक्षणों में सफलता के बाद नई वंदे भारत ट्रेन को वाणिज्यिक संचालन के लिए मंजूरी दी है. 

अक्टूबर में होगी शुरू
करीब 2 महीने के ट्रायल के बाद इस ट्रेन का कमर्शियल रन शुरू किया जाए. अक्टूबर में यह ट्रेन शुरू होगी. अगली वंदे भारत ट्रेन दक्षिण भारत को दी जाएगी और इसमें तेलंगाना का नंबर सबसे ऊपर है. देश के अलग-अलग इलाकों में लगातार नई बनने वाली वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी. वंदे भारत ट्रेन शताब्दी ट्रेनों को रिप्लेस करने के लिए तैयार की जा रही हैं. यानी ये इंटरसिटी ट्रेन होंगी, जो दो शहरों के बीच चलेंगी.

पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
रेलवे सूत्रों के अनुसार, सेमी हाई स्पीड (160-200 किलोमीटर प्रति घंटा) वंदे भारत का परीक्षण 15 अगस्त से पहले शुरू किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं. हालाँकि अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है.

75 वंदे भारत की योजना
भारतीय रेलवे ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के अनुरूप 15 अगस्त, 2023 तक वंदे भारत की 75 ट्रेनें पटरियों पर दौड़ना शुरू कर देंगी. आईसीएफ की हर महीने 6 से 7 महीने में वंदे भारत रैक (ट्रेन) की उत्पादन क्षमता है और इस संख्या को बढ़ाकर 10 करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:
Indian Railways: जोधपुर, जैसलमेर और जयपुर जैसी कई जगह घूमने का मौका, रहने की व्यवस्था होगी फ्री, जल्दी से करा लें बुकिंग

Rail Connect App: फटाफट करना है रेलवे टिकट बुकिंग तो यूज करें यह ऐप, मिलेंगे कई और फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
ट्रंप की हुंकार से थरथराया शेयर बाजार, 1900 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी का भी बुरा हाल
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
Flight Ticket: पसंदीदा सीट के लिए मोटी रकम दे रहे लोग, क्या है कम्फर्ट Tax जो खाली कर रहा जेब
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से 6% उछला क्रूड ऑयल
DA Hike: सरकार ने बढ़ा दिया DA, जानिए अब हर महीने अकाउंट में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?
सरकार ने बढ़ा दिया DA, जानिए अब हर महीने अकाउंट में कितनी बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget