एक्सप्लोरर

Premier Energies: सोलर सेल बनाने वाली दूसरे नंबर की कंपनी, 15 सौ करोड़ से बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी

Premier Energies IPO DRHP: कंपनी के आईपीओ में फ्रेश इक्विटी इश्यू और ऑफर फोर सेल दोनों शामिल होगा. कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट भी ला सकती है...

सोलर सेल बनाने वाली भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी प्रीमियर एनर्जीज जल्दी ही अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है. कंपनी की योजना आईपीओ से 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जुटाने की है. इसके लिए कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल किया है.

इतना बड़ा होगा आईपीओ

हैदराबाद स्थित प्रीमियर एनर्जीज सोलर इंटीग्रेटेड सेल और सोलर मॉड्यूल की भारत की दूसरी सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है. कंपनी ने सेबी के पास अपने आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल किया है, जिसमें उसने 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की योजना की जानकारी दी है. आईपीओ में 1,500 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी इश्यू करने का प्रस्ताव है. उसके अलावा आईपीओ में ऑफर फोर सेल के जरिए भी मौजूदा शेयरधारक अपने हिस्से से 2.82 करोड़ शेयर बेच सकते हैं.

ऑफर फोर सेल का प्रस्ताव

ड्राफ्ट के अनुसार, ऑफर फोर सेल में जो मौजूदा शेयरधारक अपना हिस्सा कम करने वाले हैं, उनमें साउथ एशिया ग्रोथ फंड 2 होल्डिंग्स एलएलसी (2 करोड़ 38 लाख 46 हजार 400 शेयर) और साउथ एशिया ईबीटी ट्रस्ट (1 लाख 53 हजार 600 शेयर) शामिल हैं. उनके अलावा प्रमोटर चिरंजीव सिंह सलुजा भी ओएफएस में 42 लाख शेयर बेचेंगे.

प्री-आईपीओ प्लेसमेंट का प्लान

प्रीमियर एनर्जीज आईपीओ से पहले प्री-आईपीओ प्लेसमेंट भी ला सकती है. ड्राफ्ट के अनुसार, कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 300 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है. हालांकि कंपनी ने साथ में जोड़ा है कि अगर प्री-आईपीओ प्लेसमेंट आया तो आईपीओ में फ्रेश इश्यू का साइज छोटा कर दिया जाएगा.

यहां होगा फंड का इस्तेमाल

कंपनी की योजना आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल विभिन्न कार्यों में करने की है. कंपनी अपनी अनुषंगी प्रीमियर एनर्जीज ग्लोबल एनवायर्नमेंट प्राइवेट लिमिटेड में 1,168 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इस रकम का इस्तेमाल हैदराबाद में 4 गीगावाट सोलर पीवी टॉपकॉन सेल और 4 गीगावाट सोलर पीवी टॉपकॉन मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने में किया जाएगा. बाकी रकम का इस्तेमाल कंपनी अन्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी.

ये भी पढ़ें: कोई नहीं रख पाएगा आपके क्रेडिट-डेबिट कार्ड का डेटा, इस तैयारी में जुटा आरबीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget