एक्सप्लोरर

Small Savings Scheme: नए साल से पहले सरकार ने दिया बड़ा झटका, स्माल सेविंग स्कीम से जुड़ी बड़ी खबर

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में आखिरी बार जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में बदलाव किया गया था. उस समय तीन साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में सुधार किया गया था.

नए साल से पहले सरकार ने छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Scheme) में निवेश करने वालों के लिए बड़ा फैसला लिया है. वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग की ओर से घोषणा की गई है कि जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के लिए इन योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में भी इन योजनाओं पर वही ब्याज दरें लागू रहेंगी, जो पहले से तय हैं.

किन योजनाओं पर लागू होगा यह फैसला?

यह फैसला छोटी बचत योजनाओं जैसे- पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (POTD), महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) पर लागू होगा. इन सभी योजनाओं पर निवेशकों को फिलहाल पहले की दरों के आधार पर ही ब्याज मिलेगा. यानी जिन लोगों को लग रहा था कि नए साल पर उन्हें इन योजनाओं पर ज्यादा ब्याज मिल सकता है, ऐसा अब नहीं होगा. 

सरकार ब्याज दरें कैसे तय करती है?

ऐसी छोटी बचत योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा समर्थित होती हैं और इनमें सॉवरेन गारंटी दी जाती है. सरकार हर क्वार्टर में इन योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है. ब्याज दरें तय करने के लिए श्यामला गोपीनाथ समिति की सिफारिशों का पालन किया जाता है. समिति के अनुसार, इन योजनाओं की ब्याज दरें सरकारी बॉन्ड की यील्ड के आधार पर तय की जाती हैं. ब्याज दरें आम तौर पर सरकारी बॉन्ड की यील्ड से 0.25% से 1% अधिक रखी जाती हैं, ताकि ये निवेशकों के लिए ये आकर्षक बनी रहें.

पिछली बार कब हुई थी ब्याज दरों में बढ़ोतरी?

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में आखिरी बार जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में बदलाव किया गया था. उस समय तीन साल के पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट और सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में सुधार किया गया था. अप्रैल 2024 के बाद से इन योजनाओं की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: साल का पहला झटका: 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे 3 तरह के बैंक अकाउंट, RBI ने सुनाया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget