एक्सप्लोरर

पेंशनधारकों के लिए अच्छी खबरः केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह आज करेंगे एकीकृत पोर्टल की शुरुआत, जानें इसके फायदे

Portal for Pensioners: केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह आज पेंशनभोगियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एकल खिड़की वाले एक एकीकृत पोर्टल की शुरुआत करेंगे.

Portal for Pensioners: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पेंशनभोगियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के मकसद से एक एकीकृत पोर्टल की शुरुआत करने जा रहे हैं. एक आधिकारिक बयान में सोमवार को कहा गया कि भारतीय स्टेट बैंक पहला पेंशन वितरण बैंक बन गया है, जिसने अपने पोर्टल को पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) के पोर्टल से जोड़ा है. यह मंगलवार यानी आज से इस पोर्टल की शुरुआत का हिस्सा होगा. बयान में कहा गया है कि पेंशनभोगियों का पोर्टल, पेंशनभोगियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सिंगल विंडो है.

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि विभाग ने पेंशनभोगियों की शिकायतों की मूल वजह का विश्लेषण किया, जिससे पता चला कि इनमें से ज्यादातर समस्याएं बैंक से संबंधित शिकायतें हैं. 

आज दिल्ली में होगा अनुभव पुरस्कार समारोह का आयोजन
विभाग 2020, 2021 और 2022 के लिए लिखे लेखों के वास्ते पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के लिये मंगलवार को दिल्ली में ‘अनुभव पुरस्कार’ समारोह का आयोजन करेगा. पुरस्कारों में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है. भारत के प्रधानमंत्री के निर्देश पर डीओपीपीडब्ल्यू ने मार्च 2015 में एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अनुभव लॉन्च किया था. 

आज होगी एकीकृत पोर्टल की शुरुआत
बयान में कहा गया है कि केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह इस पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगे और पेंशनभोगियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एकल खिड़की वाले एक एकीकृत पोर्टल की शुरुआत करेंगे.  ‘अनुभव’ पोर्टल पर सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में काम करते हुए अपने अनुभव साझा करने का एक मंच मिलेगा.

अनुभव पोर्टल के बारे में जानिए
अनुभव पोर्टल पर 30 सितंबर, 2022 तक 92 मंत्रालयों या विभागों और संगठनों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है और 8,722 लेख प्रकाशित किए गए हैं. केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगे और इसे लॉन्च करेंगे. रिटायर होने वाले कर्मचारी, यदि आवश्यक हो, पोर्टल पर स्वेच्छा से 5,000 शब्दों तक का एक लेख प्रस्तुत करते हैं. रिटायर होने वाले कर्मचारी 20 परिभाषित क्षेत्रों में से किसी पर भी लेख जमा कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 333 अंक ऊपर 58,744 पर खुला, निफ्टी 17400 के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget