एक्सप्लोरर

हद से ज्यादा महंगी होने वाली है चांदी, रॉबर्ट कियोसाकी के दावे में कितना दम?

अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में भी गिरावट का माहौल है. स्पॉट गोल्ड 0.4 फीसदी गिरकर 3,313.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं US गोल्ड फ्यूचर्स 0.7 फीसदी गिरकर 3,325.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.

'Rich Dad Poor Dad' के मशहूर लेखक और निवेश सलाहकार रॉबर्ट कियोसाकी ने निवेशकों को सिल्वर खरीदने की सलाह दी है. उनका कहना है कि जुलाई में सिल्वर की कीमतें तेज़ी से बढ़ने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'सही मुनाफा कमाने का समय तब होता है जब आप खरीदते हैं, न कि तब जब आप बेचते हैं.' कियोसाकी ने सिल्वर को 'आज का सबसे अच्छा असिमेट्रिक बाय' बताया है, यानी ऐसा निवेश जिसमें घाटा कम और मुनाफा ज्यादा होने की संभावना होती है. उन्होंने कहा, 'आज हर कोई सिल्वर खरीद सकता है, लेकिन कल ये मौका शायद ना रहे.'

बाजार में अभी गिरावट, सोना-चांदी दोनों फिसले

हालांकि कियोसाकी सिल्वर के भविष्य को लेकर काफी आशावादी हैं, लेकिन फिलहाल बाजार में इसका असर उल्टा दिख रहा है. इजरायल और ईरान के बीच संघर्षविराम होने से भू-राजनीतिक तनाव घटा है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है.

MCX पर चांदी (जुलाई डिलीवरी), पिछले दिन का भाव 1,06,755 रुपये प्रति किलो है. नया भाव 1,06,629 रुपये प्रति किलो है. दिन का निचला स्तर 1,06,109 रुपये प्रति किलो है.

MCX पर सोना (अगस्त डिलीवरी) के लिए खुला भाव 96,261 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दिन का न्यूनतम स्तर 95,954 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सुबह 11:25 बजे तक भाव 96,100 रुपये, यानी 987 रुपये की गिरावट. यहां बताई गई दोनों कीमतें बीते दिन की हैं.

ग्लोबल बाजार का असर भी दिखा

अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में भी गिरावट का माहौल है. स्पॉट गोल्ड 0.4 फीसदी गिरकर 3,313.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं US गोल्ड फ्यूचर्स 0.7 फीसदी गिरकर 3,325.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. स्पॉट सिल्वर की बात करें तो ये 36.63 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा.

निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला करें

भले ही रॉबर्ट कियोसाकी सिल्वर को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन वर्तमान बाजार की स्थिति पूरी तरह उनके दावे के समर्थन में नहीं दिख रही है. निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे जल्दबाज़ी में फैसला लेने के बजाय बाजार के ट्रेंड, समर्थन-प्रतिरोध स्तर और खुद की वित्तीय स्थिति को देखकर ही कदम उठाएं. क्योंकि सही समय पर किया गया निवेश ही असली मुनाफा दिलाता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: UPI पेमेंट से लेकर तत्काल ट्रेन टिकट तक... 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget