एक्सप्लोरर

पल भर में करोड़पति बना ये दुकानदारः खाते में आए 9 करोड़ 99 लाख 99 हजार 999 रुपये

विनोद के बैंक खाते में मात्र 10 से बारह हजार रुपये ही होते थे लेकिन कल अचानक इनके खाते में बैंक खाते में 9,99,99,999.00 रुपए यानी 9 करोड़ से ज्यादा रुपये आ गए.

नई दिल्लीः नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी एरिया में एक सामान्य दुकानदार के बैंक खाते में अचानक 9 करोड़ से ज्यादा रुपए आ गए. अचानक 9 करोड़ 99 लाख 99 हजार 999 रुपये करोड़ रुपए का मैसेज आने के बाद दुकानदार ने एटीएम से अपनी मिनी स्टेटमेंट निकाली तो उसमें भी 9,99,99,999.00 रुपए मिले थे. इसके बाद दुकानदार डर गया. दुकानदार का खाता सीज हो गया है और बैंक में जाने की बजाए दुकानदार ने मीडिया का सहारा लिया है कहीं उनपर कोई मामला दर्ज न हो जाए. अब यह जांच का विषय है कि यह कोई कलेरिकल मिस्टेक है या कोई बैंक की दूसरी मिस्टेक की वजह से ऐसा हुआ है या असलियत में कोई बड़ा अमाउंट उनके खाते में कहीं से आया है.

छोटी सी मोबाइल की दुकान चलाने वाले विनोद जहांगीरपुरी में रहते हैं. विनोद का जहांगीर पुरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बैंक खाता है और इनके बैंक खाते में मात्र 10 से बारह हजार रुपये ही होते थे और हमेशा वही बैलेंस रहता था. लेकिन कल अचानक इनके खाते में बैंक खाते में 9,99,99,999.00 रुपए आ गए. इनके पास जब इतनी बड़ी रकम का मैसेज आया तो यह चौक गए इनको विश्वास नहीं हुआ और ये संडे की छुट्टी थी इसलिए बैंक में न जाकर सीधे ATM में गए ATM में जाकर इन्होंने अपने खाते की मिनी स्टेटमेंट निकाली. मिनी स्टेटमेंट के अनुसार भी इनके खाते में 9,99,99,999.00 रुपए आए थे इसके बाद विनोद ने अपने खाते को फिर रीचेक करना चाहा कि क्या कुछ इससे निकलता भी है या नहीं जब इन्होंने अपने खाते से कुछ पैसे निकालने चाहे तो इनके खाते से पैसे नहीं निकले.

खाता सीज मिला विनोद काफी डरा हुआ है इनका कहना है कि मैं एक गरीब आदमी हूं जो अपनी दो वक्त की रोटी का ही जुगाड़ मुश्किल से कर पाता हूं और मेरे खाते में अचानक इतने रुपए आए तो कहां से आए, इस बात की जांच होनी चाहिए और जिसने मेरे खाते में इतने रुपए एक साथ भेजें और भेजने वाले के पास भी ये रुपए कहां से आये यह भी जांच होनी चाहिए. फ़िलहाल विनोद ने पुलिस और बैंक में शिकायत करने का मन बना लिया है वह मंगलवार को इसकी शिकायत करेंगे लेकिन उससे पहले विनोद ने मीडिया में आकर अपनी समस्या बताई है ताकि बैंक या कोई दूसरा लोग जांच मैं उसे न फंसा दे. विनोद को डर है कि उसकी गलती नहीं है उसे पता नही कि यह पैसे कहां से आए हैं लेकिन कहीं उनके खाते में पैसे आने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार ना कर लिया जाए इस डर के मारे विनोद बैंक तक नहीं पहुंचे. उससे पहले मीडिया में आए हैं. विनोद का कहना है यदि ये बैंक की गलती निकली तो भी कार्रवाई हो क्योंकि यदि किसी बुजुर्ग के खाते में इतनी रकम आती तो उनकी हार्ट अटैक से मौत भी हो सकती थी.

अब ये जांच का विषय है कि यह कोई क्लेरिकल मिस्टेक है या किसी सॉफ्टवेयर की गलती की वजह से ऐसा हो गया उनके खाते में असलियत में इतने रूपये आए हैं. यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन इतना जरूर है कि जब किसी के पास इतने करोड़ एक साथ आ जाए तो वह भी उसके लिए समस्या है क्योंकि उसको उसका जवाब देना पड़ेगा. इस गरीब आदमी के पास करोड़ों रुपए आ गए लेकिन अब यह इस बात से दुखी है कि इनके खाते में यह पैसे आए तो इनके लिए एक नई समस्या इन पैसों ने दे दी है. इस समस्या से इनका कोई लेना देना नहीं है अब देखने वाली बात होती है कि इसकी वजह क्या है आखिरकार क्या है इसका पूरा मामला, ये रूपये विनोद ने ही कहीं से मंगवाए थे या किसी गलती से आए हैं या कोई क्लेरिकल मिस्टेक है यह सब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या भारत में ट्रंप टावर्स के मालिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं?
क्या भारत में ट्रंप टावर्स के मालिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं?
Bank of Baroda पर 1.43 लाख करोड़ का मुकदमा, क्या है पूरा मामला?
Bank of Baroda पर 1.43 लाख करोड़ का मुकदमा, क्या है पूरा मामला?
Blinkit एंबुलेंस अब फ्री नहीं, नॉन इमरजेंसी पर देने होंगे 2500 रुपए
Blinkit एंबुलेंस अब फ्री नहीं, नॉन इमरजेंसी पर देने होंगे 2500 रुपए
तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?
तनिष्क, मालाबार, कल्याण, जोयालुक्कास में से किसका दिवाली ऑफर सबसे अच्छा?

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Poco का 25 हजार वाला फोन मिल रहा है 17 हजार में, बिल्कुल मिस न करें डील
Embed widget