एक्सप्लोरर

Layoffs 2023: नहीं रुक रहा छंटनी का दौर! अब इस कंपनी ने 20 फीसदी वर्कफोर्स कम करने का लिया फैसला

Layoff News: बड़ी कंपनियों में लगातार छंटनी का सिलसिला जारी है. अब दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ने 20 फीसदी तक कर्मचारियों की छंटनी का फाैसला किया है.

Shopify Layoffs: दिग्गज कंपनियों में छंटनी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब कनाडा की दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कंपनी Shopify ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है. कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स को 20 फीसदी कम करने जा रही है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने गुरुवार को यह ऐलान किया कि वह अपने 20 फीसदी एंप्लाइज को बाहर का रास्ता दिखाने वाली है

उम्मीद से बेहतर रहे तिमाही के नतीजे

इससे पहले कंपनी ने अपने पहले तिमाही के नतीजे भी जारी किए जो उम्मीद से कहीं बेहतर हैं. इसके बाद कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई है. मार्च 31 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की कुल कमाई 1.51 अरब डॉलर रही है. वहीं कई एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि यह 1.43 अरब डॉलर से अधिक नहीं होगा. ऐसे में कंपनी का प्रदर्शन इसे ज्यादा बेहतर रहा है.

Shopify ने पहले भी की बड़ी छंटनी

जुलाई 2022 में भी दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने बड़े पैमाने पर छंटनी की थी. Shopify ने अपने कुल वर्कफोर्स के 1000 यानी 10 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इस फैसले के बाद कंपनी के फाउंडर और सीईओ टोबी लुत्के ने कहा था कि कंपनी के लिए यह फैसला लेना बेहद जरूरी था. कोरोना लॉकडाउन के दौरान लोगों को शॉपिंग करने का तरीका बहुत बदल गया था और वह ऑनलाइन शॉपिंग पर ज्यादा निर्भर थे. अब इसमें बड़े बदलाव आ गए हैं और लोग अपने पुराने शॉपिंग के तरीकों पर वापस लौट आए हैं.

कॉग्निजेंट ने भी किया छंटनी का ऐलान

अमेरिका की बड़ी कंपनी कॉग्निजेंट ने भी 3,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है. कंपनी ने यह फैसला अपने साल दर साल रेवेन्यू में 0.3 फीसदी की गिरावट के बाद लिया है. हालांकि कंपनी का मुनाफा साल दर साल बढ़ा है और इसमें करीब 3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. ऐसे में अपने खर्च को मैनेज करने के लिए कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में बढ़त, कहीं बढ़े तो कहीं घट गए पेट्रोल डीजल के दाम, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget