एक्सप्लोरर

Shark Tank India: शार्क टैंक के इंवेस्टर्स का रिपोर्ट कार्ड खराब, 40 करोड़ का वादा किया पर दिए केवल इतने, जानें

Shark Tank India Report: शार्क टैंक इंडिया के शार्क्स (इंवेस्टर्स) ने अभी तक सीजन वन के दौरान किए गए 65 वादों में से केवल 27 को ही पूरा किया है. जानें इस पॉपुलर शो में हुए वादों का क्या हुआ है.

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया शो के जरिए नए-नए और छोटे स्टार्टअप्स फंडिंग पाने की कोशिश करते हैं और इस शो को देखने वालों की कमी नहीं है. लोगों को ये देखना अच्छा लगता है कि शार्क्स (इंवेस्टर) किस तरह के आइडिया में पैसे लगाना पसंद करते हैं. हालांकि इसके जरिए मिलने वाली फंडिंग को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट आई है जो निराश कर सकती है.

प्राइवेट सर्किल रिसर्च ने किया एनालिसिस

प्राइवेट सर्किल रिसर्च के जरिए निकाली गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शार्क टैंक इंडिया के शार्क्स (इंवेस्टर्स) ने अभी तक सीजन वन के दौरान किए गए 65 वादों में से केवल 27 को ही पूरा किया है और इतने स्टार्टअप्स को फंडिंग या मदद दी है. शार्क टैंक इंडिया के सीजन वन के दौरान शार्क्स ने जो भी कमिटमेंट किए थे, वो सारे अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं.

40 करोड़ रुपये के वादे में से सिर्फ 17 करोड़ अभी तक दिए गए

प्राइवेट सर्किल रिसर्च ने जो विश्लेषण किया है, उसके मुताबिक वैल्यू टर्म्स में देखा जाए तो शार्क्स ने सीजन वन के दौरान कुल 40 करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया था पर अब तक केवल 17 करोड़ रुपये ही इंवेस्ट किए गए हैं.

कंटेस्टेंट्स की जुबानी सच आया सामने

इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक कंटेस्टेंट्स ने बातचीत के जरिए बताया कि "आमतौर पर किसी फंडिंग ट्रांजेक्शन को पूरा करने में 2-3 महीनों का वक्त लगता है लेकिन कुछ शार्क्स जानबूझकर इस मामले को खींचते हैं. उनको अतिरिक्त पेपरवर्क चाहिए होता है, उनकी लीगल टीम आपके कॉल का जवाब नहीं देती और उनके टीम के सदस्य बेकार के बहाने बनाते हैं जैसे वो छुट्टी पर हैं या नया साल आ गया है." ईटी से बात करते हुए कुछ फाउंडर्स ने कहा कि उन्हें अभी भी फाइनल जवाब का इंतजार है जबकि कुछ स्टार्टअप्स फाउंडर इस उम्मीद को छोड़कर आगे बढ़ चुके हैं, उनके मुताबिक ये शो केवल एक मार्केटिंग का अवसर है.

सीजन वन के शार्क्स में से किसने कितना पूरा किया वादा

शार्क टैंक के सीजन वन के इंवेस्टर्स में भारत पे फाउंडर अश्नीर ग्रोवर, लेंसकार्ट फाउंडर पीयूष बंसल, शादी डॉटकॉम फाउंडर अनुपम मित्तल, boAt के फाउंडर अमन गुप्ता, ममाअर्थ फाउंडर गज़ल अलघ, शुगर कॉस्मेटिक्स की फाउंडर विनीता सिंह और एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की चीफ एग्जीक्यूटिव नमिता थापर के नाम थे. इन सात में से नमिता थापर ने सबसे ज्यादा अपने इंवेस्टमेंट के 59 फीसदी कमिटमेंट को पूरा किया. उन्होंने कुल 22 कंपनियों में पैसा लगाने की बात कही थी जिसमें से 13 कंपनियों ने इंवेस्टमेंट फाइलिंग कर दी है. वहीं दूसरी ओर अमुपम मित्तल ने सबसे कम इंवेस्टमेंट कमिटमेंट को पूरा किया. उन्होंने 24 कंपनियों में पैसा लगाने की बात कही जिसमें केवल 7 कंपनियों में पैसा लगाया. उनके इंवेस्टमेंट का प्रतिशत सबसे कम 29 फीसदी पर रहा.

एनालिसिस में सामने आई ये खास बातें

कुल मिलाकर 117 पार्टिसिपेंट्स ने शार्क टैंक सीजन 1 में हिस्सा लिया जिसमें से 65 स्टार्टअप्स को डील के कमिटमेंट मिले. इनमें से नमिता थापर ने सबसे ज्यादा 7 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट किया जबकि गजल अलघ ने सबसे कम 40 लाख रुपये का निवेश किया था.

शार्क टैंक के बारे में जानें

शार्क टैंक एक रियल्टी टेलीविजन शो है जहां आंत्रप्रेन्योर्स अपने बिजनेस मॉडल को इंवेस्टर्स के पैनल के सामने पेश करते हैं और फंडिंग पाने की कोशिश करते हैं. सबसे पहले इसका प्रसारण अमेरिका में हुआ था.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में नया शिखर, सेंसेक्स और निफ्टी ने छू लिया नया रिकॉर्ड लेवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kim Kardashian: अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
अंबानी ने किम कार्दशियन से मिलाया हाथ, भारत आ रहा ये धाकड़ ब्रांड, कहां बिकेगा?
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ATM से नहीं निकले पैसे, फिर भी कट गए? कोर्ट से ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें
LPG News: 18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार
18 रुपए महंगा होगा गैस सिलेंडर! LPG-CNG पर नया चार्ज लगाने की तैयारी में सरकार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget