एक्सप्लोरर

Stock Market Opening: बाजार में नया शिखर, सेंसेक्स और निफ्टी ने छू लिया नया रिकॉर्ड लेवल

Stock Market Opening: शेयर बाजार के नई बुलंदी पर जाने का सिलसिला जारी है. सेंसेक्स और निफ्टी बाजार खुलते ही नए रिकॉर्ड बना चुके हैं.

Stock Market Opening: शेयर बाजार की मजबूती आज भी जारी है और इसके दम पर निफ्टी और सेंसेक्स ने इसमें नया रिकॉर्ड बना लिया है. सेंसेक्स ने 67,083.42 का नया रिकॉर्ड लेवल छू लिया है. सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी ने भी नया ऐतिहासिक स्तर छू लिया है.

आज निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर

निफ्टी के नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाने का सिलसिला जारी है और आज बाजार खुलते ही निफ्टी ने 19,828.90 का हाई लेवल छू लिया है. निफ्टी ने पहले नया रिकॉर्ड हाई बनाया और इसके तुरंत बाद सेंसेक्स ने भी नई बुलंदी को छू लिया.

कैसे खुला बाजार

शेयर बाजार की ओपनिंग में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 109.87 अंक यानी 0.16 फीसदी की उछाल के साथ 66,905.01 के लेवल पर खुला है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 53.70 अंक यानी 0.27 फीसदी की ऊंचाई के साथ 19,802.95 के लेवल पर खुला है.

सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों की तस्वीर

सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और केवल 9 शेयरों में ही गिरावट के साथ ट्रेड देखा जा रहा है. वहीं निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी देखी जा रही है और 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है.

सेक्टोरल इंडेक्स

निफ्टी में ऑटो और पीएसयू बैंक के अलावा बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. ऑटो इंडेक्स में 0.34 फीसदी और पीएसयू बैंक में मामूली 0.06 फीसदी की गिरावट है. सबसे ज्यादा 1.46 फीसदी की तेजी मीडिया सेक्टर में देखी जा रही है और इसके बाद कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.94 फीसदी की उछाल दर्ज की जा रही है.

किन शेयरों में है उछाल

एनटीपीसी 4.62 फीसदी ऊपर है और इंडसइंड बैंक 1.99 फीसदी चढ़ा है. पावरग्रिड 1.45 फीसदी ऊपर है और इंफोसिस 0.88 फीसदी की तेजी पर है. टेक महिंद्रा में 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार देखा जा रहा है. ये सेंसेक्स के टॉप गेनर्स हैं.

किन शेयरों में है गिरावट

एमएंडएम 0.7 फीसदी टूटा है और मारुति 0.49 फीसदी फिसला है. एशियन पेंट्स में 0.45 फीसदी और भारती एयरटेल में 0.22 फीसदी की गिरावट बनी हुई है. टीसीएस 0.17 फीसदी और आईटीसी 0.12 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.

कैसी रही प्री-ओपनिंग में तस्वीर

स्टॉक मार्केट की प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 86.27 अंक यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 66881.41 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. इसके साथ ही एनएसई के निफ्टी में 52.85 अंक या 0.27 अंक की तेजी के साथ 19802.10 के लेवल पर कारोबार देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें

2000 रुपये के नोटों की वापसी से डिपॉजिट 191.6 लाख करोड़ रुपये हुआ, 6 साल के उच्च स्तर पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget