एक्सप्लोरर

Share Wale Baba: हुलिया देखकर खा जाएंगे धोखा, 100 करोड़ का शेयर लेकर घूमते हैं ये ‘शेयर वाले बाबा’!

Share Wale Viral Baba: वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इनके पास 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर हैं. उसके बाद सोशल मीडिया यूजर ‘शेयर वाले बाबा’ नाम से संबोधित कर रहे हैं...

किसी करोड़पति के बारे में आप क्या सोचते होंगे? आम तौर पर एक करोड़पति के लिए जो तस्वीर लोगों के मन में आती है, वो चमक-दमक, सूट-बूट और लंबी-चौड़ी गाड़ियों की होती है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो आपकी इस छवि को चकनाचूर कर सकता है. वायरल वीडियो है बेहद सामान्य दिख रहे एक बुजुर्ग की, जिनका दावा है कि उनके पास करोड़ों के शेयर हैं.

इन कंपनियों के शेयरों का दावा

वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर राजीव मेहता नामक एक यूजर ने पोस्ट किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो की मानें तो उसमें दिख रहे बुजुर्ग के पास फिलहाल 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर हैं. उनके पास कथित तौर पर एलएंडटी के 80 करोड़ रुपये के शेयर, अल्ट्राटेक सीमेंट के 21 करोड़ रुपये के शेयर और कर्नाटक बैंक के 1 करोड़ रुपये के शेयर हैं. इस तरह देखें तो उनके पास 102 करोड़ रुपये के शेयर हैं.

इस कैलकुलेशन से भी करोड़पति

हालांकि लोग इस कैलकुलेशन से सहमत नहीं हो रहे हैं. कैपिटल माइंड के फाउंडर एवं सीईओ दीपक शिनॉय पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपना कैलकुलेशन बताते हैं. वो बताते हैं कि बुजुर्ग के पास एलएंडटी के 27 हजार शेयर बताए जा रहे हैं, जिनकी वैल्यू करीब 8 करोड़ रुपये होती है. इसी तरह उनके पास अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की वैल्यू की करीब 3.2 करोड़ रुपये और कर्नाटक बैंक के शेयरों की वैल्यू करीब 10 लाख रुपये निकलती है. इस कैलकुलेशन के हिसाब से कुल शेयरों की वैल्यू 11 करोड़ रुपये से ज्यादा आती है.

सिर्फ डिविडेंड से लाखों की कमाई

अब कोई भी कैलकुलेशन देखें, अगर वीडियो में किए जा रहे दावे सच हैं तो उसमें आम से दिख रहे बुजुर्ग की नेटवर्थ करोड़ों में निकलती है. इस कारण सोशल मीडिया पर यूजर उन्हें शेयर वाले बाबा का संबोधन दे रहे हैं. एक यूजर ने डिविडेंड से कमाई का भी गणित बता दिया. यूजर ने शेयरों की संख्या के हिसाब से कैलकुलेट कर बताया कि उन्हें सिर्फ डिविडेंड से ही लाखों की कमाई आराम से हो रही होगी.

शेयर बाजार की यह सीख अहम

वीडियो में किए जा रहे दावे कितने सच हैं, उसे एबीपी लाइव अपने स्तर पर वेरिफाई नहीं कर पाया है. हालांकि अगर दावों को सच न भी मानें, तब भी एक बात स्थापित तथ्य है और इस बात पर शेयर बाजार के तमाम दिग्गज यहां तक कि वारेन बफे भी जोर देते हैं कि वेल्थ क्रिएशन का फॉर्मूला शेयरों को होल्ड करना है. अगर आप अच्छे शेयर खरीदते हैं और धैर्य के साथ अपने निवेश को बनाए रखते हैं तो यह लंबे समय में जबरदस्त कमाई करने और मोटी संपत्ति तैयार करने का शानदार तरीका साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: विदेशी निवेशकों को मिल सकता है त्योहारों का तोहफा, इस तैयारी में जुटे हैं भारतीय नियामक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget