एक्सप्लोरर

Happy Hours: विदेशी निवेशकों को मिल सकता है त्योहारों का तोहफा, इस तैयारी में जुटे हैं भारतीय नियामक

Foreign Traders Timing: विदेशी निवेशक लंबे समय से ट्रेड की टाइमिंग को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. अब जेपी मॉर्गन के इंडेक्स में शामिल करने के ऐलान के बाद इसकी जरूरत बढ़ सकती है...

भारतीय बाजार में निवेश करने वाले विदेशी निवेशकों का लंबा इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है. नियामक आरबीआई जल्दी ही उन्हें त्योहारों का शानदार तोहफा दे सकता है. आरबीआई और क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया विदेशी निवेशकों के लिए ट्रेडिंग का टाइम बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि जल्दी ही इस पर नियामकीय मुहर लग सकती है.

तेज हो सकती है निवेशकों की मांग

विदेशी निवेशक लंबे समय से भारतीय बाजार में अपने लिए ट्रेडिंग का टाइम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्लोबल बॉन्ड इंडिसेज में भारतीय बाजार को शामिल किए जाने से स्थानीय बॉन्ड बाजार में विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ सकती है. इस कारण रिजर्व बैंक और सीसीआईएल विदेशी निवेशकों के लिए रिपोर्टिंग विंडो को बढ़ाने पर विचार कर रहा है.

इतना निवेश बढ़ने की उम्मीद

आपको बता दें कि एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में जेपी मॉर्गन ने अपने इंडेक्स में भारतीय बाजार को शामिल करने का ऐलान किया है. जेपी मॉर्गन ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह अपने गवर्नमेंट बॉन्ड इंडेक्स इमर्जिंग मार्केट में भारत को शामिल करेगा. इस इंडेक्स में भारत को अगले साल जून से जगह मिलेगी. इस डेवलपमेंट के बाद उम्मीद की जा रही है कि आने वाले सालों में भारत के सॉवरेन बॉन्ड बाजार में 20 बिलियन डॉलर से ज्यादा का फ्लो आ सकता है.

इन इंडिसेज में मिल सकती है जगह

वहीं जेपी मॉर्गन के इस कदम के बाद यह भी उम्मीद तेज हुई है कि भारतीय बाजार को अन्य इंडेक्स में भी जगह मिल सकती है. उदाहरण के लिए जेपी मॉर्गन के कदम के बाद अब ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स और एफटीएसई इमर्जिंग मार्केट्स गवर्नमेंट बॉन्ड इंडेक्स में भी भारतीय बाजार को जगह मिल सकती है. अगर ऐसा होता है तो भारतीय बॉन्ड बाजार में विदेशी निवेशकों की भागीदारी में काफी इजाफा होगा.

अभी ये है ट्रेडिंग का टाइम

अभी सरकारी बॉन्ड के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को सीसीआईएल होस्ट करता है और उस पर रिजर्व बैंक की निगरानी रहती है. अभी सीसीआईएल का नेगोशिएटेड डीलिंग सिस्टम-ऑर्डर मैचिंग यानी NDS-OM प्लेटफॉर्म, जिस पर सरकारी बॉन्ड की ट्रेडिंग होती है, सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक काम करता है. विदेशी निवेशकों के बीच डील होने की स्थिति में, यानी जब बेचने और खरीदने वाले दोनों विदेशी निवेशक हों, तो ऐसे मामलों में शाम के 5 बजे से 8 बजे तक अलग से रिपोर्टिंग का समय मिलता है.

एफपीआई के लिए ये अलग व्यवस्था

इसका मतलब हुआ कि घरेलू बाजार के बंद होने के बाद यानी शाम के 5 बजे के बाद एफपीआई सिर्फ आपस में सौदे कर सकते हैं और 8 बजे तक सीसीआईएल को सौदे की जानकारी दे सकते हैं. अब जैसी उम्मीद लग रही है, अगर एफपीआई की भागीदारी बढ़ती है तो ट्रेडिंग के समय को बढ़ाने की मांग तेज हो सकती है. इसका मुख्य कारण भारत और अन्य देशों के बीच समय का अंतर है. यही कारण है कि नियामक एफपीआई के लिए ट्रेडिंग टाइम के एक्सटेंशन पर विचार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: यात्रा ऑनलाइन के आईपीओ में पैसे लगाने वालों का नुकसान, 10 फीसदी डिस्काउंट पर हुई लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget