एक्सप्लोरर

Share Market Today: साल का अंतिम सप्ताह, क्रिसमस की छुट्टी के साथ शुरुआत, BSE-NSE में आज नहीं होगा कारोबार

Share Market Holiday: क्रिसमस के मौके पर आज सोमवार को शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होने वाला है. यह बाजार के लिए साल का आखिरी सप्ताह भी है...

घरेलू शेयर बाजार के लिए साल 2023 के अंतिम सप्ताह की शुरुआत छुट्टी के साथ हुई है. आज सोमवार 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर प्रमुख शेयर बाजारों जैसे बीएसई और एनएसई में कारोबार स्थगित रहने वाला है. बाजार में कल मंगलवार से सामान्य कारोबार शुरू होगा.

सभी सेगमेंट में कारोबार स्थगित

बीएसई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आज सोमवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहने वाला है. इस कारण इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा. क्रिसमस के मौके पर एनएसई भी बंद रहने वाला है. एनएसई पर भी सभी सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा. कमॉडिटी मार्केट भी सुबह और शाम दोनों सेशन के लिए बंद रहेगा.

अब 4 दिनों का ही कारोबार

अगर शनिवार और रविवार को जोड़ दें तो दिसंबर महीने में शेयर बाजार की कुल 11 दिनों की छुट्टी है. साल के आखिरी सप्ताह में बाजार में 4 दिन का ही कारोबार होने वाला है, क्योंकि साल के अंतिम दो दिनों में शनिवार और रविवार के चलते बाजार बंद रहने वाला है. इस तरह अंतिम सप्ताह में बाजार की तीन-तीन छुट्टियां पड़ रही हैं.

शानदार रहा साल 2023

इससे पहले शुक्रवार को घरेलू बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे. शुक्रवार 22 दिसंबर को बीएसई सेंसेक्स 241.86 अंक (0.34 फीसदी) मजबूत होकर 71,106.96 अंक पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई निफ्टी 94.35 अंक (0.44 फीसदी) की तेजी के साथ 21,349.40 अंक पर रहा था. इस साल अब तक सेंसेक्स  में करीब 10 हजार अंकों (16.25 फीसदी) की तेजी आई है. एनएसई निफ्टी50 इस साल अब तक 3,150 अंक (17.32 फीसदी) मजबूत हुआ है.

इन बाजारों में भी छुट्टी

आज क्रिसमस के मौके पर अंतरबैंकिंग मुद्रा विनिमय बाजार भी बंद रहने वाला है. वहीं मेटल और बुलियन समेत थोक जिंस बाजार में भी कोई कारोबार नहीं होने वाला है. इसका मतलब है कि क्रिसमस के मौके पर एमसीएक्स और एनसीडीएक्स जैसे एक्सचेंज भी बंद ही रहेंगे.

ये भी पढ़ें: नहीं बीत रहे हैं पेटीएम के बुरे दिन! अब 10 पर्सेंट कर्मचारियों की हुई छंटनी, शेयरों पर हो सकता है ऐसा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
दीवाली से पहले महंगाई की मार, दूध- दही के बाद घी- मक्खन हुए महंगे
1 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, दलाल स्ट्रीट को मिला दीवाली गिफ्ट
1 घंटे में निवेशकों ने कमाए 7 लाख करोड़, दलाल स्ट्रीट को मिला दीवाली गिफ्ट
Apple भी लागत घटाने में लगा, AI पर काम कर रहे कर्मचारियों के बजट में कटौती
Apple भी लागत घटाने में लगा, AI पर काम कर रहे कर्मचारियों के बजट में कटौती
डीजल में 15% Isobutanol मिलेगा, गडकरी ने बताया टेस्टिंग जारी
डीजल में 15% Isobutanol मिलेगा, गडकरी ने बताया टेस्टिंग जारी

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget