एक्सप्लोरर

Paytm Layoffs: नहीं बीत रहे हैं पेटीएम के बुरे दिन! अब 10 पर्सेंट कर्मचारियों की हुई छंटनी, शेयरों पर हो सकता है ऐसा असर

Paytm Latest Update: ऐसा बताया जा रहा है कि फिनटेक कंपनी ने कॉस्ट कटिंग के लिए एक बार फिर से बड़ी संख्या में कर्मचारियों को बाहर निकालने का रास्ता अपनाया है...

फिनटेक स्टार्टअप पेटीएम एक बार फिर से गलत कारणों से चर्चा में है. ऐसी खबरें आ रही हैं कि पेटीएम ने एक बार फिर से अपने कर्मचारियों को कंपनी से बाहर करने का फैसला लिया है. खबरों के अनुसार, पेटीएम ने इस छंटनी में अपने कुल कर्मचारियों के करीब 10 फीसदी हिस्से की छुट्टी कर दी है.

छंटनी के शिकार हुए इतने कर्मचारी

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने इस बार 1000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है. ईटी की रिपोर्ट में मामले से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि ये छंटनी पिछले कुछ महीने के भीतर हुई है और इसमें पेटीएम की विभिन्न यूनिट के कर्मचारी शिकार हुए हैं. बताया जा रहा है कि पेटीएम ने यह छंटनी अपनी कॉस्ट कम करने के लिए और अपने विभिन्न व्यवसायों को नए सिरे से व्यवस्थित करने के लिए की है.

भारतीय स्टार्टअप की सबसे बड़ी छंटनी

पेटीएम की इस छंटनी में उसके कुल वर्कफोर्स के करीब 10 फीसदी हिस्से पर असर पड़ा है. इसे किसी भी भारतीय स्टार्टअप में अब तक की हुई सबसे बड़ी छंटनी में से एक माना जा रहा है. स्टार्टअप कंपनियों के लिहाज से 2023 भी ठीक साल नहीं साबित हुआ है. इस साल भारतीय स्टार्टअप ने पहली तीन तिमाहियों में 28 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की. इससे पहले साल 2022 में स्टार्टअप कंपनियों ने 20 हजार से ज्यादा और 2021 में 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी. फिनटेक सेक्टर में देखें तो जेस्टमनी इस महीने के अंत तक बंद होने वाली है.

आरबीआई के एक्शन का असर

पेटीएम की बात करें तो उसके लिए बुरी खबरों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे पहले रिजर्व बैंक ने अनसिक्योर्ड लोन पर नियामकीय सख्तियां की, जिसका असर पेटीएम पर भी हुआ. आरबीआई के एक्शन के बाद पेटीएम ने स्मॉल टिकट कंज्युमर लेंडिंग और बाय नाउ, पे लेटर बिजनेस को बंद करने का फैसला लिया. ऐसा बताया जा रहा है कि ताजी छंटनी में इन दोनों सेगमेंट के कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

दबाव में शेयरों का प्रदर्शन

शेयर बाजार में भी कंपनी लगातार संघर्ष कर रही है. पिछले एक महीने के दौरान पेटीएम के शेयरों में करीब 28 फीसदी की गिरावट आई है. बीते 6 महीने में इसका भाव 23 फीसदी से ज्यादा डाउन है. दिसंबर महीने के शुरुअती दिनों में तो पेटीएम स्टॉक को 20 फीसदी के लोअर सर्किट का भी सामना करना पड़ा है. अब छंटनी की खबरें सामने आने के बाद शेयरों पर और बुरा असर होने की आशंका है.

ये भी पढ़ें: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से होने लगे स्कैम, जानें क्या है एआई वॉयस फ्रॉड और कैसे करें इससे खुद का बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
उत्तर प्रदेश में बढ़े CNG के दाम, 2.25 रुपए महंगी हुई, आज 1 नवंबर से नई दरें लागू
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
बेंगलुरु से प्रयागराज का फ्लाइट किराया 27 हजार, पेरिस का सिर्फ 24 हजार
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
यूनियन बैंक के लॉकर से गायब हुए गहने, अब कौन भरेगा नुकसान?
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए
जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: 35 साल पुरानी कंपनी, 58 करोड़ रेवेन्यू, Trans Bharat Aviation को जानिए

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget