एक्सप्लोरर

Market Outlook: इस वित्त वर्ष में आई 30 पर्सेंट तेजी, अब आखिरी सप्ताह में कैसा रहेगा बाजार?

Share Market This Week: चालू वित्त वर्ष घरेलू शेयर बाजार के लिए शानदार साबित हुआ है. अब चालू वित्त वर्ष का बस एक अंतिम सप्ताह बचा हुआ है...

पिछले सप्ताह के दौरान घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर से तेजी दर्ज करने में कामयाब रहा. अब बाजार में इस वित्त वर्ष के दौरान गिने-चुने दिनों का कारोबार बचा हुआ है. आइए जानते हैं कि बाकी बचे तीन दिनों में बाजार का हाल कैसा रहने वाला है...

अब सिर्फ 3 दिनों का कारोबार

चालू वित्त वर्ष 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रहा है. उससे पहले अब बाजार में सिर्फ 3 दिनों का ही कारोबार बचा हुआ है. सोमवार 25 मार्च को शेयर बाजार होली के चलते बंद है. उसके बाद मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बाजार में सामान्य कारोबार होगा. शुक्रवार 29 मार्च को गुड फ्राइडे के चलते बाजार बंद रहने वाला है. वित्त वर्ष के अंतिम दो दिन शनिवार और रविवार हैं. उसके बाद 1 अप्रैल 2024 सोमवार से नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा.

ऐसा रहा बाजार का पिछला सप्ताह

चालू वित्त वर्ष अभी तक घरेलू शेयर बाजार के लिए शानदार साबित हुआ है. इस वित्त वर्ष में दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 30-30 फीसदी मजबूत हुए हैं. पिछले सप्ताह के दौरान भी बाजार में तेजी आई. बीते सप्ताह में सेंसेक्स 0.26 फीसदी और निफ्टी 0.33 फीसदी मजबूत हुआ. उससे पहले 15 मार्च को समाप्त हुआ सप्ताह बाजार के लिए ठीक नहीं रहा था. उस सप्ताह के दौरान निफ्टी में 2.09 फीसदी की, जबकि सेंसेक्स 1.99 फीसदी की गिरावट आई. तब बाजार की लगातार चार सप्ताह से चली आ रही रैली पर ब्रेक लग गया था.

शेयर बाजार का मौजूदा स्तर

अभी शेयर बाजार के स्तर की बात करें तो 22 मार्च शुक्रवार को सेंसेक्स 190.75 अंक (0.26 फीसदी) मजबूत होकर 72,831.94 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी 84.80 अंक (0.39 फीसदी) चढ़ कर 22,096.75 अंक पर रहा था. चालू वित्त वर्ष में दोनों सूचकांकों ने कई बार नया-नया उच्च स्तर बनाया. सेंसेक्स और निफ्टी का नया ऐतिहासिक उच्च स्तर क्रमश: 74,245.17 अंक और 22,526.60 अंक है.

बाजार वोलेटाइल रहने की आशंका

चालू वित्त वर्ष के अंतिम बचे सप्ताह में बाजार के वोलेटाइल रहने की आशंका है. सप्ताह के दौरान मार्च महीने के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी है. इससे बाजार में उथल-पुथल रह सकती है. सप्ताह के दौरान 13 नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं, जबकि 2 नए शेयरों की लिस्टिंग होने वाली है. वैश्विक बाजारों के रुख, कच्चे तेल के भाव और डॉलर-रुपये की घट-बढ़ का भी बाजार पर असर देखने को मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: कभी उधार लिए थे हजार रुपये, अब रिटर्न में इस सीईओ ने दिया करोड़ों के शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे कितने अमीर? जानें इनकी नेटवर्थ
क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे कितने अमीर? जानें इनकी नेटवर्थ
3000 करोड़ के प्लास्टिक नोट छापेगा RBI, 10 और 20 रुपए के 100 करोड़ नोट होंगे जारी
3000 करोड़ के प्लास्टिक नोट छापेगा RBI, 10 और 20 रुपए के 100 करोड़ नोट होंगे जारी
बैंक लॉकर से चोरी के मामले में यूपी टॉप पर, दूसरे पर कौन? सरकार ने संसद में बताया
बैंक लॉकर से चोरी के मामले में यूपी टॉप पर, दूसरे पर कौन? सरकार ने संसद में बताया
FD में 1.5% ज्यादा ब्याज से कमाएं 1.5 लाख रुपए, जानें सही कैल्कुलेशन
FD में 1.5% ज्यादा ब्याज से कमाएं 1.5 लाख रुपए, जानें सही कैल्कुलेशन

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget