एक्सप्लोरर

V Vaidyanathan Gift: कभी उधार लिए थे हजार रुपये, अब रिटर्न में इस सीईओ ने दिया करोड़ों के शेयर

IDFC First Bank CEO: प्राइवेट बैंक के एमडी एवं सीईओ लोगों को करोड़ों के शेयर गिफ्ट करने के लिए फेमस हैं. वह अभी तक 80 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर गिफ्ट कर चुके हैं...

लोगों को बड़े-बड़े तोहफे देने के लिए चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ एक बार फिर से चर्चा में हैं. प्राइवेट बैंक के सीनियर एक्जीक्यूटिव वी वैद्यनाथन ने एक बार फिर से कुछ लोगों को करोड़ों के शेयर गिफ्ट में दिए हैं.

अब तक दे चुके हैं इतने करोड़ के गिफ्ट

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ एवं एमडी वी वैद्यनाथन ने इस बार 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की वैल्यू के शेयरों को बांटा है. उन्होंने कुछ लोगों के बीच आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के 7 लाख शेयर गिफ्ट में बांटे, जिनकी सम्मिलित वैल्यू करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये है. यह पहला मौका नहीं है, जब वैद्यनाथन ने करोड़ों के शेयर गिफ्ट किए हों. वह परिचितों और जरूरतमंदों को अब तक 80 करोड़ रुपये के शेयर गिफ्ट कर चुके हैं.

सीईओ के पास बैंक में इतने शेयर

वैद्यनाथन के पास आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में करीब 1 फीसदी हिस्सेदारी है. वह इससे पहले भी कई मौकों पर लोगों को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर गिफ्ट कर चुके हैं. वैद्यनाथन ने जिन लोगों को गिफ्ट में करोड़ों के शेयर दिए हैं, उनमें से कुछ उनके परिचित हैं, जबकि कई अपरिचित. इन सभी मामलों में सीईओ ने जरूरतमंदों की मदद की है और उन्हें खुद कोई लाभ नहीं हुआ है.

उधारी के बदले दिए 2 करोड़ के शेयर

इस बार ही गिफ्ट पाने वालों में एक व्यक्ति ऐसे हैं, जो वैद्यनाथन के पुराने परिचित हैं. विंग कमांडर (रिटायर्ड) संपत कुमार ने कभी वैद्यनाथन को 1000 रुपये उधार दिए थे. वैद्यनाथन पैसे लौटा नहीं पाए थे और दोनों करियर में अलग दिशाओं में बढ़ गए थे. अब जाकर उन्होंने कुमार के परिवार को ढूंढ निकाला और 2.5 लाख शेयर गिफ्ट देकर उधारी चुकाई. गिफ्ट दिए गए शेयरों की वैल्यू करीब 2 करोड़ रुपये है.

इन लोगों को भी मिली बड़ी मदद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ ने इसी तरह समीर म्हात्रे नामक एक व्यक्ति को घर खरीदने के लिए 50 हजार शेयर, मयंक मृणाल घोष के परिवार को फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए 75 हजार शेयर, ए कन्नौजिया को घर खरीदने के लिए 2.75 लाख शेयर और पुराने दोस्त मनोज सहाय को कुछ शेयर गिफ्ट किया. गिफ्ट किए गए शेयरों की वैल्यू मौजूदा भाव के हिसाब से करीब 5.45 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें: अडानी, अंबानी या टाटा नहीं, इस वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा इनकी कंपनियों को हुआ फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
होर्मुज पर नई आफत, जहाज छोड़ भाग रहे वर्कर, कंपनी दे रही 6 महीने की एक्स्ट्रा सैलरी, बढ़ेगा शिपिंग चार्ज
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget