एक्सप्लोरर

Market Outlook: बड़ी गिरावट का शिकार हुआ बाजार, युद्ध और आईटी शेयरों ने बनाया दबाव, जानें कैसा होगा आगे का हाल

Share Market This Week: घरेलू शेयर बाजार में पिछले सप्ताह के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई. उससे पहले बाजार लगातार दो सप्ताह से मजबूत हो रहा था...

घरेलू शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह काफी खराब साबित हुआ. बाजार ने भले ही सप्ताह की शुरुआत ठीक-ठाक की, लेकिन आखिर के 3 दिनों में लगातार गिरावट आई. पिछले सप्ताह गिरावट का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध और आईटी शेयरों में बिकवाली रही. अब 23 अक्टूबर सोमवार से नया सप्ताह शुरू हो रहा है. आइए जानते हैं कि नए सप्ताह के दौरान बाजार का हाल कैसा रहने वाला है...

शुक्रवार को इस स्तर पर बाजार

पिछले सप्ताह की बात करें तो बाजार ने महीने की तेजी के क्रम को बरकरार रखते हुए शुरुआत की, लेकिन अंतिम तीन दिनों में बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. आखिरी 3 दिनों में सेंसेक्स में 1000 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. सप्ताह के अंतिम दिन 20 अक्टूबर शुक्रवार को सेंसेक्स 231.62 अंक गिरकर 65,397.62 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 82.05 अंक के नुकसान में 19,542.65 अंक पर रहा.

सप्ताह के दौरान इतना नुकसान

पूरे सप्ताह दौरान बीएसई सेंसेक्स में 885.12 अंकों यानी 1.33 फीसदी की और निफ्टी में 208.4 अंकों यानी 1.05 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. उससे पहले 13 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में सेंसेक्स में 550 अंक से ज्यादा की और निफ्टी में 245 अंकों की तेजी आई थी. महीने के पहले सप्ताह यानी 6 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में करीब 315 अंक की तेजी आई थी, जबकि निफ्टी को 0.45 फीसदी का फायदा हुआ था.

इन कारणों से गिर गए बाजार

पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास के बीच युद्ध अभी भी जारी है. इजरायल ने मानवीय मदद के लिए कुछ ढील दी है, लेकिन वह हमास को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. इससे हाल-फिलहाल में युद्ध के समाप्त होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं. दूसरी ओर घरेलू बाजार में आईटी कंपनियों के तिमाही परिणाम उम्मीद से कमजोर रहे हैं. इससे आईटी शेयरों में बिकवाली देखी गई. पिछले सप्ताह के दौरान बाजार को ये 2 फैक्टर भारी पड़ गए.

ये फैक्टर डाल सकते हैं असर

नए सप्ताह की बात करें तो बाजार पर जारी रिजल्ट सीजन का असर दिख सकता है. पश्चिम एशिया में युद्ध के जारी रहने से निवेशक सतर्कता बरत सकते हैं. फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें और बढ़ाने का संकेत दिया है. बाजार पर इसके कारण दबाव रह सकता है. कच्चे तेल और डॉलर की घट-बढ़ से भी बाजार प्रभावित हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इंफोसिस से लेकर एलएंडटी की कंपनियों तक का नंबर, इस सप्ताह कमाई कराने वाले हैं ये शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेकार समझकर न फेंकें ये चीजें, घर के कबाड़ से शुरू करें बिजनेस, होगी कमाई
बेकार समझकर न फेंकें ये चीजें, घर के कबाड़ से शुरू करें बिजनेस, होगी कमाई
टैक्स फ्री कमाई, फिर भी भरें ITR; जानें किन 10 परिस्थितियों में टैक्स रिटर्न कानूनी रूप से जरूरी
टैक्स फ्री कमाई, फिर भी भरें ITR; जानें किन 10 परिस्थितियों में टैक्स रिटर्न कानूनी रूप से जरूरी
PF News: पीएफ अकाउंट के 5 फायदे, जो बनाएंगे आपका भविष्य, मिलेगा बेहतर रिटर्न
PF अकाउंट के 5 फायदे, जो बनाएंगे आपका भविष्य, मिलेगा बेहतर रिटर्न
गोल्ड ज्वेलरी नहीं खरीद रहे लोग, 15% गिरी खरीदारी, कारण क्या-क्या हैं?
गोल्ड ज्वेलरी नहीं खरीद रहे लोग, 15% गिरी खरीदारी, कारण क्या-क्या हैं?

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget