एक्सप्लोरर

Market Outlook: भारी गिरावट के साथ समाप्त हुआ सप्ताह, अब ऐसा रहने वाला है शेयर बाजार

Share Market This Week: बीते सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू बाजार भारी गिरावट का संकेत हुआ था. आइए जानते हैं कि आगे बाजार उबरने वाला है या दबाव बना रह सकता है...

शेयर बाजार के लिए पिछला सप्ताह मिला-जुलाकर ठीक साबित हुआ. हालांकि सप्ताह के अंतिम दिन दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी भारी गिरावट के शिकार हो गए. आइए देखते हैं कि आने वाले दिनों में घरेलू शेयर बाजार का रुख कैसा रहने वाला है और बाजार के ऊपर किन फैक्टर्स का असर होने वाला है...

दूसरे सप्ताह मजबूत हुआ बाजार

सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार 3 मई को घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट आई. शुक्रवार को सेंसेक्स 732.96 अंक (0.98 फीसदी) के नुकसान के साथ 73,878.15 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी 172.35 अंक (0.76 फीसदी) लुढ़ककर 22,475.85 अंक पर रहा. हालांकि पूरे सप्ताह के हिसाब से बाजार हल्के फायदे में ही रहा. साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स में 147.99 अंक (0.20 फीसदी) और निफ्टी में 55.9 अंक (0.24 फीसदी) की तेजी आई.

इस कारण लुढ़क गया बाजार

इससे पहले भी बाजार में साप्ताहिक तेजी आई थी. यानी घरेलू बाजार लगातार दो सप्ताह से मजबूती की राह पर है. शुक्रवार को तो गिरावट की चपेट में आने से पहले बाजार नए उच्च स्तर पर ट्रेड कर रहा था. बाद में कारोबार के दौरान इनकम टैक्स को लेकर एक खबर सामने आई, जिसने बाजार को औंधे मुंह गिरा दिया. इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खुद सामने आकर खबर का खंडन करना पड़ गया.

इन कंपनियों के आएंगे रिजल्ट

वित्त मंत्री के द्वारा खंडन किए जाने से बाजार का भरोसा पुन: बहाल हो सकता है और इसका असर सोमवार के कारोबार में दिख सकता है. सप्ताह के दौरान कई बड़ी कंपनियों के रिजल्ट आने वाले हैं, जिनमें डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, हीरो मोटोकॉर्प, लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी), भारत पेट्रोलियम कॉर्प लिमिटेड (बीपीसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), आयशर मोटर्स और टाटा मोटर्स जैसे नाम शामिल हैं. वहीं सप्ताह के दौरान मेनबोर्ड के 3 आईपीओ समेत 9 नए पब्लिक ऑफर लॉन्च हो रहे हैं. मतलब अगले 5 दिन बाजार में गतिविधियां तेज रहने वाली हैं.

ऐसा है बड़े निवेशकों का रुख

पिछले सप्ताह विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 2,115 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 2,121 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे. नए सप्ताह के दौरान निवेशकों के रुख से बाजार पर असर पड़ सकता है. विदेशी शेयर बाजारों, कच्चा तेल और डॉलर की घट-बढ़ भी घरेलू बाजार को प्रभावित कर सकती है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: कमाने के मौकों की भरमार, इस सप्ताह लंबी है एक्स-डिविडेंड शेयरों की कतार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget