एक्सप्लोरर

Share Market Opening 5 January: ग्लोबल प्रेशर के बाद भी तेजी की राह पर लौटा बाजार, खुलते ही सेंसेक्स 72 हजार अंक के पार

Share Market Open Today: इससे पहले बाजार के लिए साल की शुरुआत ठीक नहीं हुई थी और पहले दिन से बाजार लगातार नुकसान में जा रहा था. बाजार गुरुवार को वापसी करने में सफल रहा था...

Share Market Opening on 5 January: घरेलू शेयर बाजार में इस साल की शुरुआत से दिख रहा गिरावट का ट्रेंड थमता दिख रहा है. गुरुवार के कारोबार में लौटी हरियाली आज सप्ताह के अंतिम दिन भी बनी हुई है. शुक्रवार के कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने कारोबार की मजबूत शुरुआत की है.

खुलते ही 72 हजार अंक के पार

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने आज करीब 0.40 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की. बाजार खुलते ही सेंसेक्स एक बार फिर से 72 हजार अंक के पार निकल गया. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 250 अंक की मजबूती के साथ 72,100 अंक के पास कारोबार कर रहा था. निफ्टी 50 इंडेक्स करीब 70 अंक की तेजी के साथ 21,725 अंक के पार निकला हुआ था.

बाजार खुलने से पहले के संकेत

प्री-ओपन सेशन में घरेलू बाजार ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहे थे. बीएसई सेंसेक्स करीब 170 अंक की तेजी के साथ 72 हजार अंक के पार निकला हुआ था. वहीं एनएसई का निफ्टी 50 प्री-ओपन ट्रेड में करीब 50 अंक मजबूत था और 21,700 अंक के पार निकला हुआ था. सुबह गिफ्ट सिटी में निफ्टी का फ्यूचर लगभग फ्लैट था.

कल बाजार ने की इस तरह वापसी

इससे पहले गुरुवार को बाजार में हरियाली लौट आई थी. गुरुवार का कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 490.97 अंक मजबूत होकर 71,847.57 अंक पर रहा था. निफ्टी 50 भी 141.25 अंक यानी 0.66 फीसदी चढ़कर 21,658.60 अंक पर बंद हुआ था. उससे पहले नए साल में बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही थी. इस साल के पहले सप्ताह में अब तक बाजार लगभग स्थिर है.

वैश्विक बाजारों में बना है दबाव

वैश्विक बाजार पर इस साल की शुरुआत से दिख रहा दबाव अभी भी बना हुआ है. गुरुवार को भी अमेरिकी बाजार नुकसान में रहे थे. वॉल स्ट्रीट में डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज लगभग स्थिर रहा था और 37,440 अंक पर बंद हुआ था. वहीं टेक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 0.56 फीसदी की और एसएंडपी 500 में 0.34 फीसदी की गिरावट आई थी. आज एशियाई बाजार में मिला-जुला रुख दिख रहा है. जापान का निक्की 0.46 फीसदी की तेजी में है, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग लाल निशान में है.

सुबह बड़े शेयरों का हाल

शुरुआती सेशन में बड़े शेयरों में तेजी दिख रही थी. सुबह सेंसेक्स के 5 शेयरों को छोड़ बाकी सारे शेयर ग्रीन जोन में थे. एनटीपीसी सबसे ज्यादा करीब ढाई फीसदी चढ़ा हुआ था. विप्रो, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयर करीब 1-1 फीसदी की तेजी में थे. दूसरी ओर नेस्ले इंडिया डेढ़ फीसदी गिरा हुआ था. सन फार्मा का शेयर भी एक फीसदी से ज्यादा के नुकसान में था.

ये भी पढ़ें: आज से सस्ता हो रहा है भारत का छठा सबसे महंगा शेयर, अब रिटेलर भी आराम से करेंगे इन्वेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
धनतेरस-दिवाली पर खरीद रहे हैं सोना? जानें घर में कितना गोल्ड रख सकते हैं
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget