एक्सप्लोरर

Nestle Stock Split: आज से सस्ता हो रहा है भारत का छठा सबसे महंगा शेयर, अब रिटेलर भी आराम से करेंगे इन्वेस्ट

Nestle India Share: नेस्ले इंडिया की गिनती भारत के सबसे महंगे शेयरों में की जाती रही है. अब ताजे अपडेट ने रिटेलर्स को खुश कर दिया है क्योंकि अब भाव कम हो रहा है...

भारत के सबसे महंगे शेयरों में एक नेस्ले इंडिया का भाव आज से सस्ता हो रहा है. अब रिटेल इन्वेस्टर भी बड़े आराम से इस शेयर में इन्वेस्ट कर पाएंगे. कंपनी ने हाल ही में अपने स्टॉक को स्प्लिट करने का ऐलान किया था. नेस्ले के स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी 2024 तय की गई थी.

27 हजार से महंगा है एक शेयर

अभी नेस्ले इंडिया के एक शेयर का भाव 27,116.40 रुपये है. स्प्लिट रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले यानी 4 जनवरी गुरुवार को नेस्ले इंडिया का शेयर एनएसई पर 1.81 फीसदी उछलकर 52-सप्ताह के अपने नए उच्च स्तर पर पहुंच गया. एक शेयर के भाव के लिहाज से देखें तो अभी तक नेस्ले इंडिया भारत का छठा सबसे महंगा शेयर था. नेस्ले इंडिया से महंगे शेयर सिर्फ एमआरएफ लिमिटेड, पेज इंडस्ट्रीज, हनीवेल ऑटोमेशन, 3एम इंडिया और श्री सीमेंट के हैं.

ऐलान के बाद लगातार चढ़े भाव

एफएमसीजी सेगमेंट की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया ने 19 दिसंबर को स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया था. उस दिन शेयर 5 फीसदी से ज्यादा उछलकर 25,700 रुपये के पार निकल गया था. उसके बाद से नेस्ले इंडिया के भाव में लगातार तेजी देखी जा रही थी. कंपनी के बोर्ड ने उससे पहले अक्टूबर में शेयर को स्प्लिट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. यह नेस्ले इंडिया के शेयरों का पहला स्प्लिट है.

1 के बदले मिलेंगे 10 शेयर

नेस्ले इंडिया का शेयर 1:10 के अनुपात में स्प्लिट हो रहा है. इसका मतलब हुआ कि रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरहोल्डर्स के पास नेस्ले इंडिया के एक शेयर होंगे, उनके पास अब 10 शेयर हो जाएंगे. इससे नेस्ले इंडिया के इश्यूड और आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी. यह अंतत: लिक्विडिटी को बढ़ाने में मददगार साबित होगा. हालांकि इससे कंपनी के एमकैप या शेयरों की टोटल वैल्यू पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

भारत में नहीं है फ्रैक्शनल शेयर की व्यवस्था

भारतीय शेयर बाजार में अभी किसी भी स्टॉक में इन्वेस्ट करने पर कम से कम एक शेयर खरीदना पड़ता है. भारतीय बाजार में अभी अमेरिकी बाजार की तरह फ्रैक्शनल शेयर की खरीद-परोख्त नहीं होती है. इस कारण भारतीय बाजार के महंगे शेयर रिटेल निवेशकों की पहुंच से दूर हो जाते हैं. उदाहरण के लिए- नेस्ले इंडिया का एक शेयर अभी 27 हजार रुपये से ज्यादा का है. भारत का सबसे महंगा शेयर एमआरएफ तो करीब 1.30 लाख रुपये का है. ऐसे में खुदरा निवेशक इन शेयरों से दूर हो जाते हैं. नेस्ले इंडिया को स्टॉक स्प्लिट के बाद ज्यादा रिटेल पार्टिसिपेशन का फायदा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए आ गया अपडेट! मार्च तिमाही में प्रोविडेंट फंड पर इतना मिलेगा ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget