एक्सप्लोरर

भारत-पाक टेंशन की भेंट चढ़ा शेयर बाजार, 1000 अंक नीचे सेंसेक्स, 10 लाख करोड़ स्वाहा! जानें गिरावट के 3 बड़े कारण

Stock Market Crash: पाकिस्तान में एक दिन पहले गुरुवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज में करीब 2 हजार अंक से ज्यादा की गिरावट देखी गई. इधर, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी जवाब कार्रवाई में भारत के साथ सभी तरह के व्यापार पर रोक लगाने का एलान किया है.

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार यानी 25 अप्रैल को शुरुआती बढ़त के बाद बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सेंकेक्स करीब एक हजार अंक गिरकर 78,800 के लेवल पर आ गया तो वहीं दूसरी तरफ निफ्टी 335 प्वाइंट्स का फिसलकर 23,908 के स्तर पर पहुंच गया. बाजार में इस गिरावट की वजह से करीब 10 लाख करोड़ रुपये के भारी नुकसान का अंदेशा है.

हालांकि, ग्लोबल स्टॉक मार्केट की बात करें तो अमेरिका से लेकर जापान तक शेयर बाजारों में मजबूती देखी गई. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि भारतीय बाजार में आखिर इस तरह की गिरावट के पीछे क्या वजह रही, आइये इन तीन प्वाइंट्स में जानते हैं-

1.भारत-पाक में बढ़े तनाव

22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों को निशाना बनाकर उनके ऊपर बड़ा हमला किया गया. ये पिछले करीब 2 दशक में इतनी बड़ी घटना थी, जब इस तरह से 26 लोगों की हत्या कर दी गई. इस मामले पर केन्द्र सरकार ने गुरुवार को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई. सुरक्षा एजेंसी ने अपनी पड़ताल में इसका सीधा कनेक्शन सीमा पार से पाया है. इसके बाद जिस तरह से भारत ने एक्शन लेते हुए सिंधु जल संधि को तोड़ने का एलान किया है. ऐसा पहली बार है जब भारत ने कई सालों के  राजनीतिक तनाव और दोनों देशों के बीच संघर्ष के बावजूद आधिकारिक तौर पर सिंधु जल संधि को रोका है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या है ये सिंधु जल समौझता? दरअसल, सिंधु जल संधि पर साल 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्षों की बातचीत के बाद दस्तखत किए गए थे और इसमें विश्व बैंक ने मध्यस्थ के रूप में कार्य किया था. इसका दोनों ही देशों के बाजार में नकारात्मक असर हुआ है.

ऐसा पहली बार है इतने सालों पर और तीन जंग लड़ने के बावजूद भी भारत ने ऐसा कदम नहीं उठाया था, जो इस बार उठाया है.  भारत ने कई सालों के  राजनीतिक तनाव और दोनों देशों के बीच संघर्ष के बावजूद आधिकारिक तौर पर सिंधु जल संधि को रोका है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या है ये सिंधु जल समौझता? दरअसल, सिंधु जल संधि पर साल 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच वर्षों की बातचीत के बाद दस्तखत किए गए थे और इसमें विश्व बैंक ने मध्यस्थ के रूप में कार्य किया था.

पाकिस्तान में एक दिन पहले गुरुवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज में करीब 2 हजार अंक से ज्यादा की गिरावट देखी गई. इधर, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत के साथ सभी तरह के व्यापार पर रोक लगाने का एलान किया है. निवेशकों में इस डर की वजह से शेयर मार्केट इस तरह से क्रैश किया है.

2.विदेशी निवेशकों का रुख

शेयर बाजार में गिरावट की एक और वजह ये रही कि मार्च तिमाही के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं और कई कंपनियों के नतीजे बाजार के उम्मीद के अनुरुप नहीं रहे हैं. इसकी वजह से जहां उनके शेयरों फिसल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विदेशी निवेशक भी अपनी रणनीति बदलते दिख रहे हैं और बाजार से पैसा निकाल रह हैं. इसकी वजह से बाजार का आज ये हाल दिख रहा है.

3. मुनाफावसूली

इसके अलावा बाजार गिरने की एक वजह ये भी है कि भारतीय शेयर बाजार में 23 अप्रैल तक लगातार सात दिनों की तेजी देखी गई. उसके बाद 24 अप्रैल को बाजार की सुस्त रफ्तार रही. ऐसे में कई इन्वेस्टर्स अब इस ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली की कोशिश में है, जिसकी वजह से शेयर बाजार में गिरावट का दौर है. वैश्विक बाजारों की बात करें तो वॉल स्ट्रीट में शानदार बढ़त देखी गई. इससे एशियाई बाजारों में पॉजिटिव संकेत मिला. साउत कोरिया के शेयरों में उछाल देखी गई. जबकि जापान का निक्केई 1.23 प्रतिशत ऊपर चढ़ा तो वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.63 प्रतिशत नीचे फिसल गया.

S&P में 2.03% की बढ़ोतरी हुई. नैस्डेक कंपोजिट 2.74 प्रतिशत तो वहीं डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल 1.23 प्रतिशत के साथ ऊपर चढ़ा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि अगर इकॉनोमी की दिशा के बारे में साफ सबूत मिले तो वे जून के महीने की शुरूआत में दरों में कटौती का विचार कर सकते हैं. ताइवान का बाजार 2% के ऊपर चढ़कर 19,880.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा था जबकि हैंगसेंग 1.55% की उछाल के साथ 22,256.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. 

ये भी पढ़ें: ग्लोबल मार्केट में मजबूती के बीच 30 अंक चढ़ा सेंसेक्स, 24,300 के पार गया निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
Gold-Silver Price Today: 2000 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी छलांग, यहां से चेक करें ताजा रेट
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
3 महीने तक कोई टोल नहीं, उद्घाटन से पहले होगा हाइवे का 'फिटनेस टेस्ट'
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget