एक्सप्लोरर

Share Market Closing 2 June: Infosys, TCS समेत आईटी शेयरों को नुकसान, ग्लोबल सपोर्ट से संभला बाजार

Share Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआत से ही तेजी देखी जा रही थी. आज के कारोबार में घरेलू बाजार को विदेशी बाजारों से समर्थन मिला...

Share Market Closing on 2 June: वैश्विक बाजारों से मिले समर्थन ने सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों को गिरने से बचा लिया. आज के कारोबार में बड़ी कंपनियों खासकर टीसीएस और इंफोसिस जैसे आईटी शेयर ज्यादा नुकसान में रहे. हालांकि दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में तेजी बनी रही.

सेंसेक्स में आई इतनी तेजी

कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 118.57 अंक यानी 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 62,547.11 अंक पर बंद हुआ. इससे पहले गुरुवार को यह 193.70 अंक यानी 0.31 फीसदी कमजोर होकर 62,428.54 अंक पर बंद हुआ था. इसने आज कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ 62,601.97 अंक पर की थी. पूरे दिन यह हरे निशान में बना रहा.

इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स करीब 350 अंक गिरकर 62,622 अंक पर बंद हुआ था. घरेलू बाजार में लगातार चार दिनों से तेजी देखी जा रही थी. मंगलवार को सेंसेक्स ने 62,970 अंक के पास पहुंचने में सफलता प्राप्त की थी, जो पिछले पांच महीने का इसका सबसे उच्च स्तर था. उसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो गई थी.

निफ्टी को भी हुआ फायदा

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 46 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 18,535 अंक के पास बंद हुआ. गुरुवार को यह 0.25 फीसदी लुढ़ककर 18,487 अंक के पास रह था. निफ्टी बुधवार को करीब 100 अंक गिरकर 18,523 अंक पर बंद हुआ था. इसने मंगलवार को ही 18,500 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार किया था, लेकिन 2 ही दिन में फिर से नीचे आ गया था.

लुढ़क गए ये बड़े शेयर

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 14 को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि 16 कंपनियों के शेयर मजबूत होकर बंद हुए. टाटा स्टील में सबसे ज्यादा करीब दो फीसदी की तेजी आई. मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, एलएंडटी, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी में रहे. वहीं दूसरी ओर इंफोसिस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. विप्रो, एचसीएलटेक, टीसीएस जैसे आईटी शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली.

ये भी पढ़ें: इस देश में घर खरीदना सबसे आसान, 1 फीसदी से भी कम है होम लोन का ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget