एक्सप्लोरर

Share Market Closing 16 November: बाजार की तेजी बरकरार, 66 हजार अंक के करीब पहुंचा सेंसेक्स, इन शेयरों ने दिया सहारा

Share Market Closing Today: बुधवार को बाजार में शानदार तेजी आई थी. आज शुरुआती कारोबार में कुछ देर लाल निशान में जाने के बाद बाजार वापसी करने में सफल रहा...

Share Market Closing on 16 November: घरेलू शेयर बाजार में आज गुरुवार को भी तेजी का दौर जारी रहा. बाजार भले ही शुरुआती कारोबार में कुछ दबाव में था, लेकिन बाद में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों वापसी करने में सफल रहे. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 66 हजार अंक के स्तर के पास पहुंचकर बंद हुआ.

शुरुआती कारोबार का नुकसान रिकवर

सेंसेक्स सुबह मामूली 10 अंकों के नुकसान के साथ 65,665.87 अंक पर खुला था. कारोबार के दौरान यह एक समय 65,507.02 अंक तक गिर गया था, वहीं एक समय 66,358.37 अंक के उच्चतम स्तर तक भी पहुंचने में सफल रहा था. दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 306.55 अंक यानी 0.47 फीसदी की तेजी में रहा और 65,982.48 अंक पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी 87.10 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 19,762.55 अंक पर रहा.

एक दिन पहले आई थी इतनी तेजी

इससे पहले बुधवार को घरेलू बाजार में शानदार तेजी आई थी. बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 742.06 अंक यानी 1.14 फीसदी उछलकर 65,675.93 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 231.90 अंक यानी 1.19 फीसदी बढ़कर 19,675.45 अंक पर बंद हुआ था. दोनों प्रमुख सूचकांकों ने एक दिन पहले आई शानदार तेजी के क्रम को आज भी बरकरार रखा है.

आईटी शेयरों ने की अगुवाई

सेंसेक्स की कंपनियों को देखें तो आज ज्यादातर फायदे में रही हैं. कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 फायदे में रहे हैं, जबकि 4 को नुकसान के साथ बंद होना पड़ा है. सबसे ज्यादा फायदे में आज आईटी शेयर रहे और उन्होंने ही बाजार की रैली की अगुवाई की.

इतनी तेजी में रहे बड़े शेयर

टीसीएस सबसे ज्यादा करीब 3 फीसदी मजबूत हुआ. एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में 2.32 फीसदी से 2.82 फीसदी तक की तेजी आई. बजाज फाइनेंस करीब 2 फीसदी मजबूत हुआ. एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, विप्रो, टाटा मोटर्स जैसे शेयर भी अच्छे फायदे में रहे. दूसरी ओर एक्सिस बैंक को सबसे ज्यादा करीब डेढ़ फीसदी का घाटा हुआ. पावरग्रिड कॉरपोरेशन भी एक फीसदी से ज्यादा के नुकसान में रहा.

ये भी पढ़ें: ये हैं टॉप म्यूचुअल फंडों के पसंदीदा स्टॉक, इन शेयरों की हुई जमकर खरीद-बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना
कैरी बैग के 30 वसूलना पड़ा भारी, कोर्ट ने शोरूम पर ठोका 26000 का जुर्माना
ग्राहक के साथ हुआ ATM फ्रॉड, CCTV फुटेज नहीं दे पाया SBI, अब बैंक देगा भारी मुआवजा
ग्राहक के साथ हुआ ATM फ्रॉड, CCTV फुटेज नहीं दे पाया SBI, अब बैंक देगा भारी मुआवजा
Xप्लेन: भारत में पेट्रोल-LPG की बात छोड़ें! क्या अब गहराने वाला है LNG संकट?
भारत में पेट्रोल-LPG की बात छोड़ें! क्या अब गहराने वाला है LNG संकट?
भारत किन-किन देशों को बिजली बेचता है, इससे देश की कितनी कमाई होती है?
भारत किन-किन देशों को बिजली बेचता है, इससे देश की कितनी कमाई होती है?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget