एक्सप्लोरर

Share Market Closing 14 July: आईटी शेयरों में दिखी बंपर रैली, नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी

Share Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त रैली दिख रही है. बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों लगातार नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बना रहे हैं...

Share Market Closing on 14 July: घरेलू शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से दिख रही तेजी आज भी बरकरार रही. सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार में आईटी शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. इसके दम पर दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ने नया रिकॉर्ड बना दिया.

इस स्तर पर पहुंचा बाजार

कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 502 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 66,060.90 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स ने आज के कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ 65,775.49 अंक पर की. इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 65,558.89 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान यह एक समय 66,159.79 अंक तक पहुंचा, जो इसका अब तक का नया सबसे ऊंचा स्तर है.

निफ्टी ने भी बनाया रिकॉर्ड

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 151 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 19,564 अंक के पार बंद हुआ. गुरुवार को यह 19,413.75 अंक पर रहा था. आज के कारोबार में निफ्टी एक समय 19,595.35 अंक के उच्च स्तर तक पहुंचा, जो निफ्टी का नया ऑल टाइम हाई लेवल भी है.

आईटी शेयरों में आई ऐसी तेजी

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से सिर्फ 10 को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि 20 कंपनियों के शेयर मजबूत होकर बंद हुए. बाजार की रैली की अगुवाई आज आईटी शेयरों के हाथों में रही. सेंसेक्स पर देखें तो टीसीएस का शेयर सबसे ज्यादा करीब 5.15 फीसदी मजबूत हुआ. इसी तरह टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक और विप्रो जैसे बड़े आईटी शेयरों में भी 4.50 फीसदी तक की तेजी रही. सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाली पांचों कंपनियां आईटी सेक्टर की रहीं. आईटी कंपनियों को शानदार तिमाही नतीजे से मिदद मिली है.

इन शेयरों को आज हुआ नुकसान

वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा को सबसे ज्यादा करीब 1.35 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा. पावरग्रिड कॉरपोरेशन को भी 1 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ. बाजार की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मामूली नुकसान में रही. मर्जर के बाद फोकस में चल रहे एचडीएफसी बैंक का स्टॉक आज भी ग्रीन जोन में बंद हुआ.

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग कराएगी सरकार को तगड़ा फायदा, इस फैसले से खजाने में आएंगे 20 हजार करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget