एक्सप्लोरर

BSE सेंसेक्स 609.83 अंक उछलकर 52,154.13 के नए रिकार्ड स्तर पर, NSE निफ्टी भी 15,300 के पार

सरकार ने आरबीआई को 2 प्रतिशत घट-बढ़ के साथ मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत के स्तर पर रखने का लक्ष्य दिया है. एशिया के अन्य बाजारों में जापान और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे.

वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बीएसई सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 52,000 अंक के ऊपर बंद हुआ. 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 609.83 अंक यानी 1.18 प्रतिशत उछलकर 52,235.97 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 52,235.97 के रिकार्ड स्तर तक चला गया था.

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151.40 अंक यानी 1.0 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,314.70 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ. सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक्सिस बैंक रहा. इसमें करीब 6 प्रतिशत की तेजी आई. इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और कोटक बैंक में भी तेजी रही.

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें डा. रेड्ीज, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचयूएल और एशियन पेंट्स शामिल हैं. आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘एशिया के अन्य बाजारों खासकर जापान में तेजी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा. जापान की अर्थव्यवस्था में पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर में सालाना आधार पर 12.7 प्रतिशत की वृद्धि की खबर से निक्की 225 पहली बार तीन दशक से भी अधिक समय में 30,000 अंक को पार कर गया है.’’

उन्होंने कहा कि दोपहर के कारोबार में तेजी बनी रही. सप्ताहांत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के नरम होने का असर बाजार पर पड़ा. पिछले हफ्ते शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2020 में 4.59 प्रतिश्त रही. यह लगातार दूसरा महीना है जब खुदरा महंगाई दर उच्च सीमा 6 प्रतिशत से नीचे है.

सरकार ने आरबीआई को 2 प्रतिशत घट-बढ़ के साथ मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत के स्तर पर रखने का लक्ष्य दिया है. एशिया के अन्य बाजारों में जापान और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे. भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुलने वाले यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती रुझान सकारात्मक था. इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.30 प्रतिशत बढ़कर 63.24 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget