एक्सप्लोरर

हफ्ते में महज 3 घंटे काम कर राजा जैसी जिंदगी जी रहा ये आदमी, इस तरह से कमाता है महीने के लाखों

Shao Chun Chen: नवंबर 2024 में गूगल में छंटनी के बाद शाओ ने इनकम के कई दूसरे सोर्सेज का पता लगाना शुरू कर दिया. अब वह हफ्ते में महज तीन घंटे काम कर महीने के लाखों कमा रहे हैं.

Shao Chun Chen: इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति ने हफ्ते में 70 घंटे और लार्सन एंड टूब्रो के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन ने हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह दी थी. अमूमन हम और आप जैसे लोग हफ्ते में अमूमन 40 घंटे काम करते हैं, लेकिन आज हम आपको जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं वह हफ्ते में मात्र तीन घंटे काम कर बेहद आलीशान जिंदगी जी रहा है और अपने परिवार को भी सहारा दे रहा है. दिलचस्प बात यह है कि वह हफ्ते में एक बार थाइलैंड से सिंगापुर का ट्रैवल भी करता है.  

महीने के लाखों कमा रहे हैं शाओ चेन

CNBC मेक इट को दिए एक इंटरव्यू में शाओ चुन चेन ने बताया कि वह थाइलैंड में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं और फिलहाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में लेक्चरर के तौर पर काम कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें हफ्ते में एक दिन सिंगापुर जाना पड़ता है.

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में हफ्ते में तीन घंटे की डिजिटल मार्केटिंग की क्लास लेकर शाओ चुन चेन हर महीने लगभग 1,540 से 3,070 डॉलर (लगभग 1.3 लाख से 2.6 लाख रुपये) कमाता है. इससे उसकी फ्लाइट का खर्चा भी आसानी से निकल जाता है और थाइलैंड में अपनी पत्नी के साथ रहने-खाने का खर्चा भी पूरा हो जाता है. 

गूगल में छंटनी के बाद हुआ इस बात का एहसास

सीएनबीसी मेक इट को 39 साल के शाओ चेन ने बताया, मैं सिस्टम को अपनी उंगलियों पर नचा रहा हूं. सिंगापुर में तीन घंटे काम करने से थाईलैंड में मेरा पूरा खर्च चल जाता है. शाओ चेन ने बताया कि नवंबर 2024 में छंटनी के तहत उन्हें Google से निकाल दिया गया. शाओ चेन ने लगभग 10 साल तक गूगल में काम किया.

छंटनी के वक्त उनके पोर्टफोलियो की कीमत लगभग 2 मिलियन डॉलर थी. इससे लंबे समय तक गुजारा कर पाना मुमकिन नहीं था. शाओ चेन के मुताबिक, ''छंटनी के बाद उन्हें फाइनेंशियल आजादी का मतलब समझ में आया.'' बतौर शाओ, ''मैं पिछले 14 सालों से काम कर रहा था. छंटनी के चलते मुझे ब्रेक लेने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस दौरान मैंने सोचा कि वाकई में मुझे जिंदगी से क्या चाहिए.'' 

कमाई का यह भी है जरिया

नौकरी से निकाले जाने के बाद शाओ चेन ने पिछले डेढ़ साल में पैसिव व एक्टिव इनकम के कई सोर्सेज बनाए. यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के अलावा उनका अपना यूट्यूब चैनल भी हैं. साथ में वह कोचिंग भी चलाते हैं. इसके लिए वह प्रति घंटे 500 चार्ज करते हैं. शाओ चेन ने बताया कि थाइलैंड में कॉस्ट ऑफ लिविंग सिंगापुर के मुकाबले कम है इसलिए उन्हें ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ता. 

ये भी पढ़ें:

देखते रह गए डोनाल्ड ट्रंप, Apple के साथी ने ले लिया बड़ा फैसला...भारत में होगा 1.5 अरब डॉलर का निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget