एक्सप्लोरर

MSCI rejig: एमएससीआई में होने वाला है बदलाव, इन पांच सरकारी कंपनियों के शेयरों के बढ़ सकते हैं भाव

MSCI Standard Index: मॉर्गन स्टैनली कैपिटल इंटरनेशनल के स्टैंडर्ड इंडेक्स में होने वाले इस बदलाव से कई सरकारी शेयरों को तगड़ा लाभ मिल सकता है...

मॉर्गन स्टैनली कैपिटल इंटरनेशनल यानी एमएससीआई के स्टैंडर्ड इंडेक्स में जल्द ही बदलाव होने वाला है. एक दिन बाद 13 फरवरी को एमएससीआई स्टैंडर्ड इंडेक्स की तिमाही समीक्षा होने वाली है. बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि एमएससीआई स्टैंडर्ड इंडेक्स में होने वाले इस बदलाव से कई सरकारी शेयरों को बड़ा फायदा हो सकता है.

इन सरकारी शेयरों को लेकर उम्मीद

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च की मानें तो समीक्षा के बाद होने वाले बदलाव में कई सरकारी शेयरों को एमएससीआई स्टैंडर्ड इंडेक्स का हिस्सा बनाया जा सकता है. फर्म के हिसाब से जिन सरकारी कंपनियों यानी पीएसयू के शेयरों को स्टैंडर्ड इंडेक्स में जगह मिल सकती है, उनमें एनएमडीसी, पंजाब नेशनल बैंक, भेल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एनएचपीसी आदि शामिल हैं.

सरकारी शेयरों को मिलने वाले इनफ्लो

एमएससीआई स्टैंडर्ड इंडेक्स में शामिल होने वाले शेयरों को आने वाले दिनों में बड़ा फायदा हो सकता है. नुवामा के कैलकुलेशन के हिसाब से इंडेक्स में शामिल होने के बाद एनएचपीसी को 223 मिलियन डॉलर, एनएमडीसी को 186 मिलियन डॉलर, पीएनबी को 180 मिलियन डॉलर, भेल को 156 मिलियन डॉलर और यूनियन बैंक को 140 मिलियन डॉलर का इनफ्लो मिल सकता है. इससे इन शेयरों के भाव भी चढ़ सकते हैं.

भारतीय बाजार को इतना फायदा

नुवामा के अनुसार, इंडेक्स में बदलाव के बाद जब फंड और ईटीएफ 29 फरवरी को अपना फ्लो एडजस्ट करेंगे तो भारतीय शेयर बाजार को 800 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर का इनफ्लो मिल सकता है. सेलो वर्ल्ड, ममाअर्थ, जयप्रकाश एसोसिएट्स, आरआर काबेल, सिग्नेचर ग्लोबल, पैसालो डिजिटल, रतनइंडिया पावर, केपीआई ग्रीन एनर्जी, स्वान एनर्जी, एमएसटीसी, प्रोटीन ई-गॉव, एथोस, जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स, डीबी रियल्टी, एसबीएफसी फाइनेंस, संदुर मैंगनीज, आईआईएफएल सेक, औरिनप्रो सॉल्यूशंस, धानुका एग्रीटेक, नेटवेब टेक, आईनॉक्स विंड, केसोराम इंडस्ट्रीज, फेडबैंक फाइनेंशियल, स्पाइसजेट और ज्यूपिटर लाइफ को स्मॉलकैप इंडेक्स में जगह मिल सकती है, जबकि प्रेस्टीज एस्टेट्स, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आरवीएनएल और प्रिवी स्पेशलिटी को बाहर किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका, अब इतने देशों तक चलेगा यूपीआई का सिक्का!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget