एक्सप्लोरर

UPI in Other Countries: अब जापान से आ गई यूपीआई की डिमांड, यूरोप के कई देश भी कर रहे हैं मांग

UPI Availability in Other Countries: भारत की घरेलू डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहना मिली है. अब इसका अंतरराष्ट्रीयकरण तेज हो गया है...

भारत की घरेलू डिजिटल पेमेंट प्रणाली यूपीआई की डिमांड पूरी दुनिया में बढ़ रही है. हाल ही में कई देशों ने यूपीआई को अपनाया है. अब जापान और कई पश्चिमी देश यूपीआई लिंकेज में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

गवर्नर दास ने दी जानकारी

रिजर्व बैंक ने गुरुवार को बताया कि यूपीआई के अंतरराष्ट्रीयकरण का काम लगातार चल रहा है. कुछ पश्चिमी देशों और जपान समेत विभिन्न विदेशी डिजिटल भुगतान प्रणालियों के साथ यूपीआई को आने वाले दिनों में लिंक किया जा सकता है. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद इसकी जानकारी दी.

एमपीसी की हालिया बैठक

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 8-10 अगस्त के दौरान हुई. एमपीसी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी बैठक में भी रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया. बैठक के बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने रेपो रेट पर एमपीसी के फैसले के अलावा भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई, जिनमें यूपीआई का इंटरनेशनल लिंकेज भी शामिल रहा.

यहां से हुई शुरुआत

यूपीआई को विदेशी भुगतान प्रणाली के साथ लिंक करने की शुरुआत इसी साल फरवरी में हुई थी. उस समय यूपीआई को सिंगापुर की प्रणाली पेनाउ के साथ लिंक करने की घोषणा की गर्इ थी. इससे दोनों देशों के बीच भुगतान तेज हुआ और उसमें पारदर्शिता सुनिश्चित हुई. रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास और मनीटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर के मैनेजिंग डाइरेक्टर रवि मेनन ने 21 फरवरी 2023 को लिंकेज की लॉन्चिंग की थी.

यूएई के भी साथ हो चुका ऐलान

हाल ही में यूपीआई को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचाने का भी समझौता हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यूएई यात्रा के दौरान यूपीआई को संयुक्त अीब अमीरात की डिजिटल भुगतान प्रणाली इंटीग्रेटेड पेमेंट प्लेटफॉर्म के साथ लिंक करने का ऐलान किया गया था. गवर्नर दास ने कहा कि अब कई अन्य देश भी इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जिससे यूपीआई का अंतरराष्ट्रीयकरण सुनिश्चित हो रहा है.

ये भी पढ़ें: लैपटॉप के बाद अब इनकी बारी, कैमरे और प्रिंटर के आयात पर भी रोक की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget