एक्सप्लोरर

Laptop Import Curbs: लैपटॉप के बाद अब इनकी बारी, कैमरे और प्रिंटर के आयात पर भी रोक की तैयारी

India Import Curbs: भारत सरकार विभिन्न उत्पादों के आयात को हतोत्साहित कर स्थानीय स्तर पर उनके उत्पादन को बढ़ावा देना चाहती है. नियमों को कड़ा करने की तैयारी इसी कारण हो रही है...

पर्सनल कम्प्यूटर और लैपटॉप के आयात पर पाबंदियां लगाने के बाद अब सरकार कुछ अन्य प्रोडक्ट को लेकर भी सख्तियां करने वाली हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सरकार कैमरा, प्रिंटर, हार्ड डिस्क समेत कई प्रोडक्ट के आयात पर नियमों को कड़े कर सकती है.

इस कारण पाबंदियों की तैयारी

ईटी की एक रिपोर्ट में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कैमरा, प्रिंटर, हार्ड डिस्क, टेलीफोन के पार्ट्स और टेलीग्राफिक उपकरणों के आयात पर सरकार कुछ पाबंदियां लगा सकती है. सूत्रों का कहना है कि इन प्रोडक्ट की लोकल डिमांड ठीक-ठाक है और उनके भारी आयात पर लगाम लगाने की जरूरत है, ताकि स्थानीय स्तर पर उत्पादन को मौका दिया जा सके.

इतना बढ़कर हो गया आयात

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में इन उत्पादों का आयात 10.08 बिलियन डॉलर रहा था. पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत में 714 बिलियन डॉलर के सामानों का आयात किया गया था, जो साल भर पहले की तुलना में 16.5 फीसदी ज्यादा है. पिछले वित्त वर्ष के दौरान आयात में हुई भारी बढ़ोतरी के चलते देश का करंट अकाउंट डेफिसिट जीडीपी के 2 फीसदी के बराबर पहुंच गया था.

ऐसे प्रोडक्ट भी बढ़ा रहे हैं टेंशन

सरकार कुछ अन्य वैसे उत्पादों पर भी नियमों को सख्त बनाना चाह रही है, जिनका योगदान आयात में ज्यादा है. ऐसे उत्पादों में यूरिया, एंटी बायोटिक, टर्बो जेट, लिथियम आयन एकुमुलेटर्स, रिफाइंड कॉपर, मशीन व मैकेनिकल उपकरण, सोलर एंड फोटोवॉल्टिक सेल, एल्यूमिनीयम स्क्रैप, सनफ्लावर सीड ऑयल और कैश्यू नट आदि शामिल हैं.

आईटीए-1 के दायरे वाले इन उत्पादों पर नजर

सरकार इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एग्रीमेंट-1 के दायरे में आने वाले 250 वैसे उत्पादों के आयात पर भी नजर रख रही है, जिनके ऊपर भारत आयात शुल्क नहीं लगा सकता है, लेकिन उनका भारी-भरकम आयात चिंता का विषय बन गया है. इनमें इंटीग्रेटेड सर्किट यानी आईसी, कम्प्यूटर, टेलीकॉम के कल-पुर्जे, सेमीकंडक्टर, सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग, एम्पलीफायर्स, टेस्टिंग इक्विपमेंट, सॉफ्टवेयर आदि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: जैकलीन के पास है अरबों की दौलत, करोंड़ों की बंगला-गाड़ी... महाठग के साथ भी जुड़ चुका है नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी
दिल्ली-NCR में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का अंत तय, 2040 तक सिर्फ EV दौड़ेंगी
न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?
न Indane और न HP, कोई नहीं दे रहा नया गैस कनेक्शन, अब क्या बच रहा ऑप्शन?
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव
ओला-उबर जैसी कैब और रेंटल सेवाएं होंगी सस्ती! 5% GST का रखा गया प्रस्ताव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Embed widget